LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime: एकतरफा इश्क की सनक बनी जानलेवा, शादी से इनकार पर युवती को सिरफिरे आशिक ने मारी गोली, इलाके में हड़कंप

Bihar Crime:ये इश्क़ नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है। लेकिन वैशाली में यह आग का दरिया मोहब्बत नहीं, बल्कि एकतरफा इश्क़ की सनक बन गया...

 Bihar Crime: एकतरफा इश्क की सनक बनी जानलेवा, शादी से इनकार
प्रेमिका को मारी गोली - फोटो : SOCIAL MEDIA

Vaishali : गालिब ने सच ही कहा है कि ये इश्क़ नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है। लेकिन वैशाली में यह आग का दरिया मोहब्बत नहीं, बल्कि एकतरफा इश्क़ की सनक बन गया, जिसने एक मासूम युवती की ज़िंदगी को ही दांव पर लगा दिया। शादी से इनकार करने की ऐसी सज़ा मिली कि युवती आज अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

यह सनसनीखेज घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवतपुर गांव की है। यहां रहने वाली संध्या कुमारी पर उसके ही रिश्तेदार के साले ने एकतरफा प्यार में अंधा होकर गोलियां बरसा दीं। बताया जा रहा है कि संध्या के चचेरे भाई का साला अजय, जो पटना जिले के बख्तियारपुर का रहने वाला है, अक्सर अपने रिश्तेदार के यहां आया-जाया करता था। इसी दौरान संध्या से बातचीत शुरू हुई, जिसे अजय ने मोहब्बत समझ लिया। धीरे-धीरे यह बातचीत सनक में बदल गई और वह युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा।

संध्या अपने माता-पिता की मर्जी से शादी करना चाहती थी और उसने साफ शब्दों में अजय से शादी करने से इनकार कर दिया। यही इनकार सनकी आशिक को नागवार गुजरा। आरोप है कि अजय अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ आधी रात युवती के घर पहुंचा और दरवाजा खुलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में संध्या को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन खून से लथपथ संध्या को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक युवती की स्थिति गंभीर है और वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों में आक्रोश भी है कि एकतरफा प्यार के नाम पर इस तरह की हैवानियत कैसे की जा सकती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल अजय के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अजय अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

मामले को लेकर हाजीपुर SDPO सुबोध कुमार ने बताया कि शादी से इनकार करने पर युवती को गोली मारने की घटना सामने आई है। आरोपी प्रेमी के साथ आए एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

रिपोर्ट-ऋषभ कुमार