LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सड़क पर 'तालिबानी' इंसाफ: एक्सीडेंट के बाद युवक को चाकू से गोदने वाला फॉर्च्यूनर मालिक गिरफ्तार! लग्जरी गाड़ी से चलता था हिस्ट्रीशीटर

वैशाली पुलिस ने हाजीपुर में सड़क हादसे के बाद हुई बर्बर हत्या के मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लग्जरी गाड़ी भी बरामद कर ली है।

सड़क पर 'तालिबानी' इंसाफ: एक्सीडेंट के बाद युवक को चाकू से ग

Vaishali -   वैशाली पुलिस ने बीते 24 दिसंबर की रात हाजीपुर में सड़क दुर्घटना के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजीव कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त कर ली है। 

टक्कर के बाद खूनी खेल

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 की रात सदर थाना क्षेत्र के 53 नंबर ढाला के पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर और रेनॉल्ट डस्टर के बीच टक्कर हुई थी। इस मामूली एक्सीडेंट के बाद विवाद इतना बढ़ा कि फॉर्च्यूनर चालक सह मालिक राजीव कुमार राय ने डस्टर सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। 

एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर कुमार (निवासी बरडीहा तुर्की, पातेपुर) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, उनके साथी मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में 25 दिसंबर को कांड संख्या 944/25 दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

विशेष टीम ने सीसीटीवी से दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी राजीव कुमार राय (निवासी दिग्धीकला पूर्वी) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 

NSIT
Nsmch

आपराधिक इतिहास और अन्य की तलाश

गिरफ्तार राजीव राय का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी और छिनतई के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Report - Rishav kumar