LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

ज्वैलरी शॉप डकैती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, लूटी गई रकम से मोबाइल खरीदने वाला अपराधी गिरफ्तार

कलकत्ता अलंकार ज्वैलर्स में हुई डकैती मामले में फरार आरोपी राणा राज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट के पैसों से खरीदा गया मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी बेलसर सीएसपी लूट कांड में भी वांछित था।

ज्वैलरी शॉप डकैती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, लूटी गई रकम

Vaishali : वैशाली जिले की गोरौल थाना पुलिस ने 11 जुलाई 2025 को हुई बहुचर्चित आभूषण दुकान डकैती मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड में शामिल एक और आरोपी राणा राज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से डकैती के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

कलकत्ता अलंकार ज्वैलर्स में हुई थी लूट 

यह मामला 11 जुलाई 2025 का है, जब गोरौल थाना क्षेत्र स्थित 'कलकत्ता अलंकार ज्वैलर्स' में पांच अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में गोरौल थाने में कांड संख्या 394/25 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था।

लूट के पैसों से खरीदा था मोबाइल 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राणा राज, पिता- स्वर्गीय देवनंदन पासवान उर्फ पांचु पासवान के रूप में हुई है। वह वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र के जतकौली गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, राणा राज ने ज्वैलरी शॉप से लूटे गए पैसों से एक महंगा मोबाइल फोन खरीदा था, जिसे बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेज रही है।

पहले भी जेल जा चुके हैं 4 आरोपी 

इस कांड में पुलिस की कार्रवाई पहले से जारी है। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक कुंदन कुमार, अप्राथमिकी अभियुक्त रंजन कुमार, विशाल कुमार और संजय पासवान (सभी निवासी वैशाली जिला) के खिलाफ पहले ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही थी, इसी क्रम में राणा राज हत्थे चढ़ा।

NSIT
Nsmch

सीएसपी लूट और आर्म्स एक्ट में भी था वांटेड 

पुलिस जांच में राणा राज का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह बेलसर थाना क्षेत्र में हुई एक सीएसपी (CSP) लूट कांड और आर्म्स एक्ट के मामले में भी वांछित था। उस पर बेलसर थाने में निम्नलिखित मामले दर्ज हैं: कांड सं. 515/25 (लूट), कांड सं. 545/25 (आर्म्स एक्ट)।


रिपोर्ट - रिषभ कुमार