LATEST NEWS

  • बिजली का करंट लगने से किसान की मौत: तीन दिन से लापता भरत चौधरी का शव खेत से हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी
  • बिजली का करंट लगने से किसान की मौत: तीन दिन से लापता भरत चौधरी का शव खेत से

  • मनरेगा में बड़ा घोटाला: मोतिहारी के बंजरिया में बिना मिट्टी भराई कागजों पर मास्टर रोल भर निकाला 1 लाख से अधिक, पोर्टल पर अपलोड की घास छीलने की फोटो
  • मनरेगा में बड़ा घोटाला: मोतिहारी के बंजरिया में बिना मिट्टी भराई कागजों पर मास्टर रोल भर निकाला 1

  • Loknayak Jayaprakash Narayan Death Anniversary
  • जेपी की पुण्यतिथि विशेष: "चंद्रशेखर, तनी हमार गांव दिखा द..."1978 में जब आखिरी बार सिताब दियारा आए थे

  • Bikram Theft Case
  • पटना में भीषण चोरी: बिक्रम के दो बंद मकानों से लाखों के गहने और नकदी साफ, FSL जांच

  • Bihar Udyami Yojana
  • सीएम सम्राट ने भेजे 150 करोड़ , एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, ‘Made in Bihar’ से बदलेगी तस्वीर

गबन के पैसे लौटाने के लिए अपनी ही कंपनी को लूट लिया , गैंग बनाकर बनाकर दिया साजिश को अंजाम, राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान

वैशाली में 15 लाख की लूट का मास्टरमाइंड फ्लिपकार्ट का कर्मचारी ही निकला! गबन के पैसे छिपाने के लिए रची थी साजिश। पुलिस ने 3 अपराधियों को 5 लाख कैश और हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जुलाई में हुई 7 लाख की लूट में भी यही गैंग था शामिल।

 गबन के पैसे लौटाने के लिए अपनी ही कंपनी को लूट लिया , गैंग

Vaishali - वैशाली पुलिस ने 1 दिसंबर को सदर थाना क्षेत्र में हुई 15 लाख 60 हजार रुपये की बड़ी लूट का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की साजिश रचने वाले फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मी समेत कुल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

फ्लिपकार्ट कर्मी ने रची थी साजिश 

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह लूट पूरी तरह से सुनियोजित थी। गिरफ्तार मुख्य आरोपी सोनल राज, जो फ्लिपकार्ट एजेंसी में ही काम करता है, ने 29 नवंबर को ही लूट की पूरी स्क्रिप्ट लिख दी थी। 1 दिसंबर को जब रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी का कर्मी फ्लिपकार्ट के ऑफिस से पैसा लेकर निकला, तो सोनल राज ने अपने साथियों को लाइनिंग दी। इसके बाद दिग्घी पुल के पास बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर 15.60 लाख रुपये लूट लिए। 

Diarch GO

क्यों करवाई लूट?

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मास्टरमाइंड सोनल राज (कैशियर) ने कंपनी के पैसों में करीब 1 लाख 37 हजार रुपये का गबन कर रखा था। कैश कम होने पर पोल खुलने के डर से उसने लूट की योजना बनाई ताकि लूट के हिस्से से उस गबन की भरपाई कर सके। 

जुलाई में भी की थी 7 लाख की लूट 

जांच में यह भी सामने आया है कि इसी गिरोह ने जुलाई महीने में भी उसी जगह (दिग्घी पुल) पर फ्लिपकार्ट एजेंसी के ही पैसे (7 लाख रुपये) लूटे थे। इसके अलावा दुर्गा पूजा के दौरान अनजान पीर इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में भी शुभम कुमार की संलिप्तता पाई गई है। 

NSIT
Nsmch

बरामदगी: पुलिस ने अपराधियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है: 

लूट की राशि में से 5 लाख रुपये नकद 

एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस (घटना में प्रयुक्त हथियार) 

लूटा गया मोबाइल फोन 

घटना में इस्तेमाल बाइक

गिरफ्तार अपराधी:

सोनल राज (फ्लिपकार्ट कर्मी/लाइनर) 

रूपेश कुमार (शंभू साह का पुत्र) 

शुभम कुमार (नितेश राय का पुत्र) 

पुलिस फिलहाल गिरोह के फरार अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और बाकी बचे पैसों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Report - Rishav kumar