LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के सामने महिला क्रिएटर बनाने लगी रील, वीडियो में 'हाय-हेलो' करते दिखे दारोगा जी...

Bihar News: बिहार के वैशाली में महिला क्रिएटर का पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दारोगा जी भी हाय-हेलो करते नजर आ रहे हैं।

वैशाली थाना
थाने में बनाने लगी रील - फोटो : social media

Bihar News: डिजिटल युग में रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसकी हद तब पार होती दिखी जब एक महिला डिजिटल क्रिएटर ने थाना परिसर को ही रील शूटिंग का मंच बना लिया। इस दौरान थाना में तैनात पुलिसकर्मी और एक दरोगा भी रील में शामिल नजर आए। यह मामला वैशाली जिले के एक थाना परिसर का बताया जा रहा है। जहां बनाए गए रील इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि News4Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है।

थाने में बनाया जा रहा रील 

वायरल वीडियो में दिख रही महिला खुद को डिजिटल क्रिएटर बता रही है और उसने एक-दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग रील थाना परिसर में ही शूट की हैं। पहले वीडियो में महिला थाना परिसर में खड़ी नजर आती है और एक स्कॉर्पियो सवार से कहती है कि “आप मुझे धक्का मारेंगे तो धक्का मारकर जाइए।” आपको क्या लगता है हम आपसे हार जाएंगे नहीं सर नहीं...इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मी को गाड़ी से नीचे उतार रही है। इस दौरान वीडियो में एक शख्स कहता नजर आ रहा है कि थाना में अब यही सब होगा सर..। 

दारोगा जी करते दिखे हाय हेलो

दूसरे रील में वही महिला थाना परिसर में कुर्सी पर बैठे एक दरोगा से कैमरे की ओर देखकर ‘हाय-हेलो’ कहने को कहती है। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी कैमरे के सामने ‘हाय-हेलो’ करते नजर आ रहे हैं। तीसरे वीडियो में महिला किसी से बातचीत करती दिखती है, जबकि उसके पीछे पुलिसकर्मी खड़े दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि तीनों वीडियो थाना परिसर में ही शूट किए गए हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

पुलिसकर्मियों पर उठ रहा सवाल 

लोगों का सवाल है कि पुलिस की पब्लिक-फ्रेंडली छवि के नाम पर क्या थाना को रील बनाने का मंच बना देना उचित है? गौरतलब है कि बिहार के डीजीपी समय-समय पर पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने और ड्यूटी के दौरान ऐसे कृत्यों से बचने की हिदायत देते रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि वायरल वीडियो पर वरीय अधिकारी संज्ञान लेते हैं या नहीं और इसमें शामिल पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।

NSIT
Nsmch

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट