LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

एक साथ विदा हुआ जोड़ा: गंगा स्नान करने गए पति-पत्नी की गंडक नदी में डूबने से मौत

हाजीपुर के कोनहारा घाट पर गंगा स्नान के दौरान गंडक नदी में डूबने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई. पैर फिसलने से पति-पत्नी गहरे पानी में समा गए, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

एक साथ विदा हुआ जोड़ा: गंगा स्नान करने गए पति-पत्नी की गंडक
गंडक में डूबे बुजुर्ग दंपती- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali - हाजीपुर में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां गंडक नदी में डूबने से एक बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई। यह हादसा कोनहारा श्मशान घाट के पास हुआ, जब पैर फिसलने की वजह से दोनों गहरे पानी में समा गए।

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे कोनहारा श्मशान घाट स्थित दियारा इलाके में हुआ। नदी में डूबते हुए बुजुर्ग दंपति को देखकर वहां मौजूद मजदूरों ने 'बचाओ-बचाओ' की आवाज सुनी और तुरंत शोर मचाया। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। 

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान 70 वर्षीय पुरुष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि महिला की धड़कनें चल रही थीं। पुलिस ने आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 

गंगा स्नान के लिए निकले थे पति-पत्नी

मृतकों की पहचान गरौल थाना क्षेत्र के साधोपुर जीवन गांव निवासी अर्जुन पंडित (70 वर्ष) और उनकी पत्नी शैली देवी (65 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों मंगलवार को घर से गंगा स्नान करने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्यों ने उनकी खोजबीन शुरू की। 

NSIT
Nsmch

परिजनों में मचा कोहराम, रात में मिली सूचना

मृतक के छोटे बेटे मुकेश कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे उन्हें पुलिस के जरिए माता-पिता के साथ हुए इस हादसे की जानकारी मिली। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मुकेश के अनुसार, घाट पर पैर फिसलने की वजह से दोनों गहरे पानी में चले गए और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में दोनों की जान चली गई। 

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

नगर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह पूरी तरह से एक दुर्घटना का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घाटों पर सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Report - Rishav kumar