LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Flood: आधी रात में रिंग बांध पर मंडराया बड़ा खतरा, खटिया पर बैठकर DM वर्षा सिंह रातभर देती रहीं निर्देश , सुबह 4 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Bihar Flood: गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच हाजीपुर के लालगंज प्रखंड में बुधवार रात बड़ा खतरा पैदा हो गया। ...

DM Varsha Singh
आधी रात में रिंग बांध पर मंडराया बड़ा खतरा- फोटो : reporter

Bihar Flood: गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच हाजीपुर के लालगंज प्रखंड में बुधवार रात बड़ा खतरा पैदा हो गया। यूसुफपुर पंचायत के पीरापुर वार्ड नंबर-5 में रिंग बांध पर कई जगह रिसाव और कटाव शुरू होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए वैशाली की डीएम वर्षा सिंह खुद आधी रात को मौके पर पहुंचीं और सुबह तक बचाव कार्य की निगरानी करती रहीं।

बताया जा रहा है कि रिंग बांध में रिसाव की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला तत्काल सक्रिय हो गया। डीएम रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचीं और सुबह 4 बजे तक वहीं रहकर बचाव अभियान की निगरानी करती रहीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और तकनीकी टीम को लगातार जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

रात के अंधेरे में जब रिंग बांध को बचाने के लिए जद्दोजहद चल रही थी, उस दौरान डीएम वर्षा सिंह भी मौके से नहीं हटीं। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, वह खटिया पर बैठकर लगातार अधिकारियों को निर्देश देती रहीं और बांध की स्थिति पर नजर बनाए रखीं।

प्रशासनिक अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी बचाव कार्य में जुटे रहे। रिसाव और कटाव वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां मिट्टी और अन्य सामग्री डालकर बांध को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

NSIT
Nsmch

हजारों लोगों पर मंडरा रहा था बाढ़ का खतरा

रिंग बांध में रिसाव बढ़ने की स्थिति में आसपास के निचले इलाकों में पानी घुसने का खतरा था। ऐसे में रातभर चले अभियान के दौरान प्रशासन की प्राथमिकता बांध को सुरक्षित करना रही। समय रहते रिसाव को नियंत्रित किए जाने के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर जलभराव का खतरा टल गया।बचाव कार्य के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और तकनीकी टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर काम करते नजर आए। प्रशासन की ओर से रिंग बांध की स्थिति पर लगातार नजर रखने की व्यवस्था की गई है।

डीएम वर्षा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को रिंग बांध पर 24 घंटे निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही गंडक नदी के जलस्तर और संभावित खतरे वाले इलाकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच रिंग बांध में रिसाव की घटना ने आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन की नजर बांध की मजबूती और नदी के जलस्तर पर बनी हुई है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार