LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

शहीद अमिताभ बच्चन की प्रतिमा अनावरण पर DGP की नसीहत, 'गुंडा बैंक' चलाने वाले सूदखोरों पर होगी बड़ी स्ट्राइक

"बैंक लुटेरों से लड़ते हुए जान देने वाले शहीद अमिताभ बच्चन की प्रतिमा का सराय में DGP विनय कुमार ने अनावरण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को नौकरी और 43 लाख रुपये सौंपे। साथ ही पुलिसकर्मियों को रील न बनाने की नसीहत दी

शहीद अमिताभ बच्चन की प्रतिमा अनावरण पर DGP की नसीहत, 'गुंडा

Hajipur - बैंक लूट के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद जवान अमिताभ बच्चन की शहादत को बिहार पुलिस ने नमन किया। सराय थाना परिसर में आयोजित एक भावुक समारोह में बिहार पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने शहीद जवान की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने शहीद की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा और विभाग की ओर से लगभग 43 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की।

पुलिसकर्मियों को DGP की नसीहत: "सोशल मीडिया पर नहीं, अपराध पर दिखाएं पुरुषार्थ" 

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस महकमे को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने शहीद अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्दी की असली चमक रील बनाने में नहीं, बल्कि जनता की रक्षा करने में है।  उन्होंने कहा कि "पुलिसकर्मी अपने पुरुषार्थ का प्रदर्शन अपराध और लोगों की मदद के लिए करें, न कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए। अमिताभ बच्चन जैसे रियल हीरो से प्रेरणा लें।"

मुजफ्फरपुर घटना पर बड़ा बयान: 'गुंडा बैंक' पर कसेंगे नकेल 

डीजीपी ने मुजफ्फरपुर की हालिया घटना (सूदखोरों के दबाव में सामूहिक आत्महत्या) पर चिंता जताई। उन्होंने साफ कहा कि बिहार में 'गुंडा बैंक' चलाकर भारी ब्याज वसूलने वाले सूदखोर पुलिस के रडार पर हैं। सूदखोर लोगों से इतना भारी ब्याज वसूलते हैं कि असमर्थ लोग आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं। सरकार और पुलिस अब ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने जा रही है।"

23 अक्टूबर 2023: वो काला दिन 

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2023 को सराय बाजार में अपराधी एक बैंक में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। उसी दौरान सराय थाने में तैनात जांबाज सिपाही अमिताभ बच्चन ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपराधियों से लोहा लिया और गोली लगने से शहीद हो गए थे।

ये रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी जयंतकांत समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।