LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

डकैती' से पहले पुलिस का 'धावा': पेट्रोल पंप लूटने निकले थे बदमाश, लोडेड पिस्टल के साथ 2 गिरफ्तार; मास्टरमाइंड पर रेप और चोरी के कई केस दर्ज

पुलिस ने समय रहते एक बड़ी वारदात को टाल दिया है। कटहरा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रच रहे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोच लिया।

डकैती' से पहले पुलिस का 'धावा': पेट्रोल पंप लूटने निकले थे ब

Vaisihali - वैशाली जिले की कटहरा थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले दो अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप लूट की एक साजिश को नाकाम कर दिया।

वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार गश्त, वाहन जांच और छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में, 7 दिसंबर 2025 को कटहरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

देसी पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के चेहरकला पोखर के पास से गौतम कुमार (पिताः अरविन्द भगत, निवासी चेहरकला) और विवेक कुमार (पिताः योगेन्द्र राय, निवासी दुलारपुर) को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने सत्यम साईं पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाने की बात स्वीकार की। उन्होंने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए, जिनमें शान कुमार उर्फ आदित्य कुमार सोनी, मंजीत कुमार, मोनु कुमार, सोनु कुमार उर्फ सौरभकुमार, निरज कुमार और आलोक कुमार शामिल हैं। 

NSIT
Nsmch

पुलिस कर रही छापेमारी

ये सभी कटहरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं, और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में कटहरा थाना में कांड संख्या 736/25, दिनांक 07.12.2025 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 111 (3) / 313 और आर्म्स अधिनियम की धारा 25 (1-b) a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त गौतम कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कटहरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 736/25, 279/19, 144/22, 557/25, चोरी के आरोप में कांड संख्या 126/22 और बलात्कार के आरोप में कांड संख्या 275/25 सहित कई मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार