LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर को दहलाने की साजिश नाकाम: घर में छिपाकर रखी थीं 2 रायफल और कट्टा, जमीन कब्जाने के लिए जमा किया था हथियारों का जखीरा

बिहार पुलिस ने राघोपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इलाके में बड़ी वारदात के लिए यह हथियार जमा किये गए थे।

तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर को दहलाने की साजिश नाकाम: घर में

Vaishali - नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर को दहलाने की एक बड़ी साजिश को वैशाली पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में एक घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने गृह स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।

 एसटीएफ और जिला पुलिस का संयुक्त एक्शन 

एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को 28 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी देवेंद्र राय (पिता प्रदीप राय) ने अपने घर में हथियारों का जखीरा जमा कर रखा है। सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष, जिला आसूचना इकाई (DIU) और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

2. घर से मिले ये हथियार 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने देवेंद्र राय के घर से निम्नलिखित हथियार बरामद किए:

  • 02 देसी रायफल

  • 01 देसी कट्टा

  • 09 जिंदा कारतूस

  • 02 खोखा

जमीन कब्जाने और वर्चस्व के लिए जमा किए थे हथियार

पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी देवेंद्र राय राघोपुर दियारा इलाके में आपसी जमीनी वर्चस्व और जमीन पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसी मकसद से उसने ये हथियार जमा किए थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित खूनी संघर्ष को टाल दिया है।

NSIT
Nsmch

क्या बोले एसडीपीओ? मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार ने कहा:

"जुड़ावनपुर थाना अंतर्गत बीरपुर निवासी देवेंद्र राय द्वारा जमीनी वर्चस्व और जमीन कब्जाने के उद्देश्य से हथियार जमा करने की सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने रेड कर 2 रायफल, 1 कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने हथियार सप्लाई करने वाले का नाम भी बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बरामद हथियार देसी बनावट के हैं।"

फिलहाल पुलिस ने जुड़ावनपुर थाने में कांड दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हथियार सप्लायर की तलाश तेज कर दी गई है।

Report - Rishav kumar