LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

किराए के मकान में फंदे से झूलता मिला शिक्षिका का शव, इलाके में मचा हड़कंप

वैशाली जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक 27 वर्षीय BPSC शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षिका मूल रुप से उत्तर-प्रदेश की रहने वाली थी। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है......

किराए के मकान में फंदे से झूलता मिला शिक्षिका का शव, इलाके म
फंदे से झूलता मिला शिक्षिका का शव- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां चेहराकलां में तैनात 27 वर्षीय BPSC शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद शिक्षिका ने स्कूल पहुंचकर रोजाना की तरह पठन-पाठन का कार्य पूरा किया था। दोपहर करीब 1 बजे वह स्कूल के समीप स्थित अपने किराए के मकान में लौटी थीं, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा सामने आया।


पति के फोन न उठाने पर मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना 

शाम के वक्त जब उत्तर प्रदेश में रह रहे शिक्षिका के पति ने कई बार कॉल किया और फोन रिसीव नहीं हुआ, तो उन्होंने मकान मालिक ललन श्रीवास्तव को संपर्क कर देखने का अनुरोध किया। मकान मालिक ने कमरे के बाहर पहुंचकर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब खिड़की से झांककर देखा गया तो शिक्षिका का शव कमरे में लटकता मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।


Diarch GO

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, देर रात पुलिस ने सील किया कमरा 

सूचना मिलने पर कटहरा थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा। FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद कमरे को सील कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया, जहां से उसे PMCH रेफर किए जाने की बात सामने आ रही है।


NSIT
Nsmch

तीन माह पूर्व किया था प्रेम विवाह, परिजनों के विरोध की भी चर्चा 

मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली थीं और एक वर्ष पूर्व ही उन्होंने इस विद्यालय में BPSC शिक्षिका के रूप में योगदान दिया था। बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पूर्व उन्होंने कन्नौज निवासी गौरव कुमार पाल से प्रेम विवाह किया था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, प्रेम विवाह की जानकारी मिलने के बाद परिजन पूर्व में विद्यालय भी पहुंचे थे।


हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

पुलिस प्रशासन प्रेम विवाह, पारिवारिक क्लेश और मानसिक तनाव समेत सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


रिषभ की रिपोर्ट