LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

वैशाली में जमीन के टुकड़े के लिए बहा खून : लाठी-डंडों से हुए हमले में दो महिला समेत कई घायल, एक महिला की हालत नाजुक

वैशाली जिले में जमीन के लिए दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हुए है, जिनमें दो महिला शामिल है। घटना के वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है....

वैशाली में जमीन के टुकड़े के लिए बहा खून : लाठी-डंडों से हुए
जमीन के लिए दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां महज जमीन के एक टुकड़े के लिए दो पक्ष इस कदर आमने-सामने आ गए कि दोनों ओर से जमकर खून बहाया गया। इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दो महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष का एक बेहद खौफनाक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।


पातेपुर के कृष्णवारा गांव में कोहराम

यह पूरी वारदात वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के कृष्णवारा गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव में जमीन के एक हिस्से को लेकर पांचू चौधरी और दूसरे पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे और घातक हथियार लेकर सड़क पर उतर आए। चारों तरफ मची चीख-पुकार के बीच धड़ाधड़ लाठियां बरसने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


एक ही पक्ष के चार लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस हमले में पांचू चौधरी के पक्ष की ओर से दो महिलाओं सहित कुल चार लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को खून से लथपथ हालत में उठाया और आनन-फानन में इलाज के लिए पातेपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत घायलों का इलाज शुरू किया।


मुन्नी देवी की हालत बेहद नाजुक: प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन पांचू चौधरी की 32 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। हमलावरों ने महिला के सिर और शरीर पर लाठी-डंडों से कई गंभीर वार किए थे, जिससे उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं। अस्पताल में मुन्नी देवी की बिगड़ती हालत और नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: मामले की जांच में जुटी पुलिस

NSIT
Nsmch

इस हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पातेपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और कानून हाथ में लेने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिषभ की रिपोर्ट