LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान करंट की चपेट में आए तीन मजदूर, दो की मौत, परिजनों में कोहराम

सारण जिले में में एक नए मकान के निर्माण के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।

निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान करंट की चपेट में आए तीन

Vaishali - सारण जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत सोनपुर आदम में शुक्रवार को एक नवनिर्मित मकान की छत ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान काम कर रहे तीन मजदूर अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर बाल-बाल बच गया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतकों की पहचान और मातम का माहौल

मृतकों की पहचान सोनपुर के राहर दियारा निवासी आमोद राय के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और ब्रह्मदेव राय के 42 वर्षीय पुत्र देवेंद्र राय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नीतीश की होने वाली थी शादी, घर में थी खुशियां

हादसे का शिकार हुए 20 वर्षीय नीतीश कुमार के घर में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली थीं। परिजनों के अनुसार, नीतीश की शादी तय हो चुकी थी और हाल ही में उसका फलदान (तिलक) संपन्न हुआ था। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

करंट की चपेट में आने के बाद दोनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सोनपुर अनुमंडल अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

प्रशासनिक सूचना और आगे की कार्रवाई

हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद से शोक की लहर है।

Report - Rishav kumar