LATEST NEWS

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर गिरी गाज: ईओ से स्पष्टीकरण की मांग, आर्थिक अपराध मामले में आरोपी लेखापाल को हटाने का निर्देश

EOU की छापेमारी के बाद निलंबित किए गए हाजीपुर नगर परिषद के लेखापाल एवं प्रधान सहायक मनीष कुमार का निलंबन समाप्त कर उन्हें दोबारा उसी पद पर तैनात करने का मामला तूल पकड़ गया है। मामले को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है.....

हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर गिरी गाज: ईओ से
हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर गिरी गाज- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी के बाद निलंबित किए गए लेखापाल एवं प्रधान सहायक मनीष कुमार का निलंबन समाप्त कर उन्हें दोबारा उसी पद पर तैनात करने का मामला तूल पकड़ गया है। तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर गिरिवर दयाल ने इस पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है और हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है।

कमिश्नर ने तीन दिनों के भीतर मांगा जवाब, चार्जशीट गठित करने का आदेश

Diarch GO

कमिश्नर ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे तीन दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें और साथ ही आरोपी लेखापाल मनीष कुमार को तत्काल उनके पद एवं दायित्व से मुक्त करें। इसके अलावा, कमिश्नर ने लेखापाल मनीष कुमार पर विधिवत आरोप पत्र (चार्जशीट) गठित करने का भी सख्त निर्देश जारी किया है। कमिश्नर द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ईओयू की छापेमारी के बाद आरोपी को दोबारा उसी पद पर तैनात करना सरकार के निर्धारित नियमों के पूरी तरह विरुद्ध है।

क्या है पूरा मामला? (आय से अधिक संपत्ति और निलंबन वापसी)

NSIT
Nsmch

बीते 16 जून को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने आरोपी लेखापाल मनीष कुमार के ठिकानों और नगर परिषद कार्यालय पर औचक छापेमारी की थी। मनीष पर उनकी आय से 200 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है, जिसके तहत छापेमारी के दौरान नकद राशि, कई बैंक खाते और बेनामी संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए थे। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। 

हालांकि, 90 दिनों के भीतर ईओयू द्वारा चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने का हवाला देकर 18 सितंबर को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने उनका निलंबन समाप्त कर पुनः उसी पद पर पदस्थापित कर दिया था, जिसकी शिकायत तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त से की गई थी।

रिषभ की रिपोर्ट