LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime : पांच रूपये का लालच देकर मनचले ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

Bihar Crime : बिहार में पांच रूपये का लालच देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने है. घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों को धमकी भी दी है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : पांच रूपये का लालच देकर मनचले ने नाबालिग के सा
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : RISHABH

VAISHALI : जिले में एक नेत्रहीन व्यक्ति की सात वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यह घटना 14 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब तीन बजे हुई। बच्ची की मां ने पड़ोसी हरिशंकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित बच्ची की मां ने थाना को दिए बयान में बताया कि 14 दिसंबर को वे दोपहर में घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान उन्हें अपनी सात वर्षीय बेटी के रोने की आवाज पड़ोसी हरिशंकर सिंह की छत से सुनाई दी। जब वह वहां पहुंचीं, तो उन्होंने हरिशंकर सिंह को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। मां ने तुरंत बच्ची को बचाया और थाने जाने की तैयारी की। इसी बीच, हरिशंकर सिंह ने कुछ ग्रामीणों की मदद से पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि इन ग्रामीणों ने उनके नेत्रहीन पति के साथ मारपीट भी की।

पीड़िता के पति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, ग्रामीणों पर पुलिस को गुमराह करने का भी आरोप है। अब मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसके बाद आरोपी बच्ची समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बच्ची की मां ने प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि आरोपी उनकी बेटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बच्ची की मां ने कहा कि मेरी बेटी घर के बाहर रोड़ पर खेल रही थी और हम कपड़ा सुखाने के लिए छत पर चले गए थे। तभी उसकी रोने का आवाज आई तो हम छत से नीचे आए। जिस ओर से आवाज आ रही थी। उधर गए तो वो घर मेरे रिश्तेदार फूफा जी का था। जब उनके घर पर गए तो हरिशंकर सिंह मेरी बेटी की पेंट खोलकर कुछ गलत कर रहे थे। हम अपनी बेटी को लिए वहां से चल आये। उससे पूछे क्या-क्या किए हैं तो मेरी बेटी बोल रही थी कि हमको ले गए पांच रुपए पैसा देकर और बोले चॉकलेट देंगे। और मेरे लड़की के साथ गलत करने लगें। 

लड़की की माँ ने बताया की जब हम थाने जा रहे थे। तभी गांव वालों ने मुझे रोक दिया और धमकी देने लगे। तुम लोग घर से बाहर मत निकलो और थाने नहीं जाने दिए। उसके बाद वे लोग घर पर आकर बोलने लगे कि हम तुमको न्याय दिलवाएंगे। केस नहीं करो नहीं तो बच्चे लोग को काटकर नाली में डाल देंगे। इस संबंध में पुलिस की ओर से बताया गया की महिला के द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

NSIT
Nsmch

ऋषभ की रिपोर्ट