LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

सोनपुर में दिनदहाड़े 14 लाख की टप्पेबाजी; 'पैसा गिरा है' बोलकर कारोबारी को उलझाया और थैला लेकर फरार हुए बाइक सवार

सोनपुर के सबसे व्यस्त गांधी चौक पर अपराधियों ने दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की छिनतई (टप्पेबाजी) की। अपराधियों ने कारोबारी को "पैसे गिरने" का झांसा देकर उलझाया और पल्सर सवार बदमाश रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए

सोनपुर में दिनदहाड़े 14 लाख की टप्पेबाजी; 'पैसा गिरा है' बोल

Vaishali : हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के सबसे व्यस्त गांधी चौक पर मंगलवार को अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में एक कारोबारी को अपनी चाल में फंसाकर रुपयों से भरा थैला उड़ा लिया। पीड़ित कारोबारी की पहचान सिद्धनाथ चौक निवासी सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुबोध सिंह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से दोपहर 3:52 बजे 14 लाख रुपये निकालकर थैले में रखकर अपनी बाइक से रजिस्ट्री बाजार जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया।

घटना का तरीका बेहद शातिर और योजनाबद्ध था। गांधी चौक के पास एक युवक ने सुबोध सिंह को रोका और झांसा दिया कि उनके पैसे सड़क पर गिर रहे हैं। सुबोध सिंह जैसे ही बाइक रोककर नीचे गिरे नोट समेटने लगे, तभी वहां एक दूसरा युवक आ गया और उन पैसों पर अपना हक जताने लगा। इसी बहस और अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए, पल्सर बाइक पर सवार दो अन्य अपराधी वहां पहुंचे और सुबोध सिंह की बाइक पर रखा 14 लाख रुपयों से भरा थैला लेकर सोनपुर आदमसाइट की ओर तेजी से भाग निकले।

बीच बाजार हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हरिहरनाथ ओपी के अपर थानाध्यक्ष प्रिंस राज और सोनपुर एसडीपीओ प्रीतिश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैंक और गांधी चौक पर लगे नगर परिषद के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में पूरी वारदात और अपराधियों का तरीका साफ कैद हो गया है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।

मामले पर जानकारी देते हुए सोनपुर एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीमें अपराधियों के भागने की दिशा में लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

Report - Rishav kumar