LATEST NEWS

  • BPSC 72nd PT Postponed: तारीख पर तारीख ! बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर की स्थगित, अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार
  • BPSC 72nd PT Postponed: तारीख पर तारीख ! बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर की

  • 25 वर्षों तक जनसेवा के लिए पीएम मोदी का राज्य मंत्रीपरिषद् ने जताया आभार, सीएम सम्राट चौधरी बोले-विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा बिहार
  • 25 वर्षों तक जनसेवा के लिए पीएम मोदी का राज्य मंत्रीपरिषद् ने जताया आभार, सीएम सम्राट चौधरी बोले-विकसित

  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो का दिखा पुराना देसी अंदाज
  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो

  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार
  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार

  • Bihar transport department BR01PS-6795 chassis tampering fraud
  • गया में बस परमिट में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2019 मॉडल को बनाया 2026,चेचिस में छेड़छाड़ पर DTO पटना से

Bihar News : सुपौल में तीन दिवसीय जितिया मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, रिया और सरिता ने बटोरी तालियाँ

सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड में जितिया पूजा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय जितिया मेला में महिला पहलवानों की कुश्ती लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

Bihar News : सुपौल में तीन दिवसीय जितिया मेले का हुआ भव्य शु
महिला पहलवानों के दांव-पेंच - फोटो : VINAY

SUPAUL : जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र की बलुआ पंचायत अंतर्गत ठाढ़ा भवानीपुर वार्ड संख्या-11 में जितिया पूजा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय जितिया मेला इन दिनों श्रद्धालुओं और खेलप्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। खासकर महिला पहलवानों की कुश्ती ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

शनिवार को मेले का विधिवत उद्घाटन पंचायत के मुखिया रामजी मंडल एवं सरपंच रामदास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों ने दंगल मैदान में पहुंचकर पहलवानों से हाथ मिलाया और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद अखाड़े में विभिन्न पहलवानों के बीच मुकाबले शुरू हुए। पहलवानों ने दांव-पेंच और कुश्ती के विभिन्न कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।

Diarch GO

दंगल प्रतियोगिता में समस्तीपुर की रिया पहलवान और हरियाणा की सरिता पहलवान के बीच हुआ मुकाबला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों महिला पहलवानों ने अखाड़े में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मुकाबले के दौरान दोनों ने कई शानदार दांव-पेंच आजमाए। उनके दमदार प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और खेलप्रेमी अखाड़े के आसपास जुटे रहे। मुकाबले के दौरान पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शक लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए।

मेले में दंगल के साथ मनोरंजन के भी कई साधनों की व्यवस्था की गई है। बच्चों और युवाओं के लिए झूला, ब्रेक डांस समेत विभिन्न प्रकार के मनोरंजन उपकरण लगाए गए हैं। मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए मेला कमेटी की ओर से अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। जितिया पूजा के अवसर पर आयोजित इस मेले को लेकर आसपास के गांवों में भी उत्साह का माहौल है। दंगल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण देर शाम तक मेला परिसर में लोगों की भीड़ जुट रही है।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट