LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Rail accident: रेल हादसे की दर्दनाक दास्तान, राघोपुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, महिला की मौत से मचा कोहराम

Bihar Rail accident: दरभंगा से फारबिसगंज जाने वाली डेमू सवारी गाड़ी में चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई।...

Woman Dies After Falling While Boarding Train in Supaul
महिला की मौत से मचा कोहराम- फोटो : reporter

Bihar Rail accident: सुपौल के राघोपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात हुआ एक दर्दनाक हादसा पूरे इलाके को गमगीन कर गया। दरभंगा से फारबिसगंज जाने वाली डेमू सवारी गाड़ी में चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 11 बजे की है। डेमू ट्रेन संख्या 75217 जैसे ही राघोपुर स्टेशन पर रुकी, यात्रियों की भीड़ उसमें सवार होने लगी। इसी दौरान लक्ष्मीपुर सायत निवासी 41 वर्षीय सुनीता देवी भी ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह डिब्बे के पास पहुंचीं, ट्रेन अचानक चल पड़ी। इसी अफरा-तफरी में उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच गिर गईं।

Diarch GO

हादसे में महिला का एक हाथ और एक पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर सायत निवासी सुनीता देवी, पिता हरिलाल पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मंगलवार रात अपने मायके से मनिहारी घाट गंगा स्नान के लिए जा रही थीं और इसी उद्देश्य से ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंची थीं। लेकिन सफर शुरू होने से पहले ही यह हादसा उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन गया।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन के रुकने और चलने के बीच समुचित व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण ऐसे हादसे बार-बार सामने आते हैं। वहीं इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना के बाद मृतका के घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस और रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोग स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्र