LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : सुपौल में करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, विधायक ने पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस

Bihar News : सुपौल में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक महिला की असमय मौत हो गई।

Bihar News : सुपौल में करंट की चपेट में आने से महिला की हुई
महिला की मौत - फोटो : VINAY

SUPAUL : जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के औरलाहा पंचायत के वार्ड 7 में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया, जबकि मृतका अपने पीछे दो छोटे बेटों को छोड़ गई हैं। मृतका की पहचान औरलाहा वार्ड संख्या 07 निवासी मनोज सादा की पत्नी पिंकी देवी (30) के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार पिंकी देवी घर में पंखा चलाने के लिए बिजली का तार बोर्ड में लगा रही थीं। इसी दौरान वह अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार के लोगों का कहना है कि करंट का झटका इतना तेज था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

Diarch GO

हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज भेज दिया। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सोनम रानी भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक ने इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट