LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग ने कसी कमर, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत वीरपुर स्थित जल संसाधन विभाग के कौशिकी भवन सभागार में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का दृढ़ संकल्प लिया...

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग ने कसी कमर,
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : देश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत बुधवार को वीरपुर स्थित जल संसाधन विभाग के कौशिकी भवन सभागार में एक भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निःसरण के मुख्य अभियंता संजीव शैलेश ने की, जिनकी देखरेख में इस सामाजिक पहल को आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई।


अधीक्षण अभियंता ने दिलाई शपथउमड़ा महकमा 

Diarch GO

इस विशेष अवसर पर विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने कौशिकी भवन परिसर और इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न डिवीजनों के सभी कार्यपालक अभियंताओं, अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), कनीय अभियंताओं (JE) तथा गैर-तकनीकी कर्मचारियों को नशा मुक्ति की आधिकारिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के वीरपुर संभाग से जुड़े तमाम छोटे-बड़े स्तर के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा कौशिकी भवन सभागार खचाखच भरा नजर आया।


स्वयं से शुरुआत कर समाज बदलने का संकल्प 

NSIT
Nsmch

सामूहिक शपथ के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने हाथ आगे बढ़ाकर यह प्रतिज्ञा ली कि वे न केवल स्वयं हर प्रकार के नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, सगे-संबंधियों, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के जानलेवा दुष्प्रभावों के प्रति लगातार जागरूक करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी बड़े सामाजिक बदलाव की शुरुआत व्यक्ति को हमेशा स्वयं से करनी होती है। एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्त जीवनशैली को अपनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।


जनजागरूकता को बताया सबसे बड़ा हथियार 

कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' को धरातल पर पूरी तरह सफल बनाने का पुरज़ोर आह्वान किया गया। उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज के भीतर, विशेषकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण पाना बेहद जरूरी है। इसके लिए विभागीय स्तर पर और सामाजिक स्तर पर जनजागरूकता ही सबसे सशक्त और कारगर माध्यम है। आम लोगों को नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्परिणामों के प्रति सचेत करके ही इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।


सामूहिक भागीदारी से मजबूत होगा अभियान 

इस गरिमामयी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी महकमे के भीतर नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की भावना पैदा करना और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रशासनिक अधिकारियों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि कौशिकी भवन से उठी यह आवाज पूरे जिले और राज्य में नशा विरोधी माहौल तैयार करने में मददगार साबित होगी। इस दौरान विभिन्न संभागों के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ, जूनियर इंजीनियर सहित सैकड़ों की संख्या में विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट