LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

वीरपुर में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

सुपौल जिले के वीरपुर में प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में पार्टी को फिर से बिहार में मजबूत करने पर जोर दिया गया....

वीरपुर में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में सुपौल जिले के वीरपुर में प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस सांगठनिक शिविर में कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल के सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया एवं किशनगंज जिलों के करीब 60 प्रखंड अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने किया, जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


चुनाव में ही नहीं, जनता के बीच हमेशा सक्रिय रहें कार्यकर्ता: कृष्णा अल्लावरु

शिविर को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को पुनः अपनी मजबूत और ऐतिहासिक पहचान बनानी होगी। इसके लिए केवल चुनाव के समय सक्रिय होने की पुरानी परिपाटी से काम नहीं चलेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं को लगातार संगठन को मजबूत करने और पूरे साल जनता के सुख-दुख में उनके बीच रहने की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता वर्तमान राजनीतिक माहौल में कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और यदि कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व मेहनत से कार्य करें तो आने वाला समय कांग्रेस का होगा।


प्रखंड अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी, 'संगठन सृजन' से मिलेगी ताकत: राजेश राम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जमीनी स्तर के प्रभारियों में ऊर्जा भरते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे मजबूत कड़ी उसके प्रखंड अध्यक्ष होते हैं। उन्होंने 'संगठन सृजन अभियान' के तहत नवनियुक्त सभी अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक सशक्त और अनुशासित संगठन ही आम कार्यकर्ताओं को स्वतंत्र निर्णय लेने तथा जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर प्रभावी भूमिका निभाने की वास्तविक शक्ति प्रदान करता है।


मिथिला की परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत, 14 सत्रों में मिला वैचारिक प्रशिक्षण

इससे पहले बिहार कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. रणजीत कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पाग और दोपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, सांगठनिक क्षमता और संघर्ष का आत्मविश्वास विकसित होता है, जो भविष्य में पार्टी को नया नेतृत्व देगा। दो दिनों तक चले इस गहन शिविर के दौरान विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक विषयों पर कुल 14 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रभात फेरी, श्रमदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल रहे।


वरिष्ठ नेताओं व राष्ट्रीय समन्वयकों की रही गरिमामयी उपस्थिति, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

इस प्रशिक्षण महासंगम की सराहना करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से संगठन की जड़ें गहरी होती हैं। शिविर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण प्रसाद गुप्ता, मिन्नत रहमानी, राजस्थान से आए मुख्य प्रशिक्षक राजकुमार मीणा, जितेंद्र नाथ पटेल, अमित कुमार झा, वरिष्ठ पत्रकार वी.के. ठाकुर, और मधुबनी जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट