LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सुपौल में दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध साध्वी की मौत, परिजनों में कोहराम

Bihar Road Accident : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका घरेलू काम के सिलसिले में अपने घर से निकलकर पड़ोस में जा रही थीं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है....

सुपौल में दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध
मृतिका की फाइल फोटो- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुरजापुर पंचायत में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रतापगंज वार्ड संख्या-1 निवासी जगदीश रजक की बहन रामेश्वरी देवी के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


घरेलू काम के लिए निकलते ही हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामेश्वरी देवी शुक्रवार को किसी घरेलू काम के सिलसिले में अपने घर से निकलकर पड़ोस में जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करने या चलने के क्रम में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ीं। वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।


अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

टक्कर की आवाज सुनकर और घटना को देख आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) प्रतापगंज ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, दुर्भाग्यवश अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


कबीर पंथ की परंपरा के अनुसार होगा अंतिम संस्कार

वृद्ध महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर पर ढाढस बंधाने वाले ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतका रामेश्वरी देवी कबीर पंथ की अनुयायी थीं और लंबे समय से साध्वी का जीवन व्यतीत कर रही थीं। उनके साध्वी जीवन को देखते हुए ही परिजनों ने निर्णय लिया है कि उनका अंतिम संस्कार कबीर पंथ की धार्मिक परंपराओं के अनुसार ही किया जाएगा।


लिखित आवेदन मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

इस सड़क हादसे को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रतापगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है, लेकिन इस मामले में अब तक परिजनों की तरफ से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस को जैसे ही लिखित शिकायत मिलती है, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट