LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

सुपौल में दर्दनाक हादसा: पोखर में नहाने गई 21 वर्षीय युवती की डूबने से मौत, परिवार में मातम

सुपौल जिले में पोखर में नहाने के दौरान डूबने से एक 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव मे शोक का लहर व्याप्त है....

सुपौल में दर्दनाक हादसा: पोखर में नहाने गई 21 वर्षीय युवती क
मृतका की फाइल फोटो- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के मरौना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलही पंचायत के वार्ड संख्या 05 से बुधवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां पोखर में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवती की डूबने से असमय मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी जाविर हुसैन की पुत्री फातमा खातून के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फातमा खातून बुधवार को अपने घर के पास स्थित पोखर में नहाने गई हुई थी। नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह अचानक गहरे पानी में चली गई। जब वह पानी में डूबने लगी तो शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए पोखर में छलांग लगाकर उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवती की सांसें थम चुकी थीं।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही मरौना थाना पुलिस की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा और कागजी प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अचानक हुई इस अनहोनी से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


गहरे पोखरों को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंता

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में मौजूद गहरे पोखरों और तालाबों को लेकर चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में कई ऐसे जलस्रोत हैं जहां पानी का स्तर काफी गहरा रहता है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इस दुखद घटना से सबक लेते हुए ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों और बच्चों से अपील की है कि वे पोखर या तालाब में नहाते समय विशेष सतर्कता बरतें ताकि किसी अन्य परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े।


आपदा राहत कोष से मिलेगा मुआवजा

NSIT
Nsmch

घटना के संदर्भ में मरौना के अंचलाधिकारी (CO) अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और सभी कानूनी प्रक्रियाओं के पूरे होने के बाद, पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के नियमानुसार निर्धारित सरकारी सहायता राशि और आपदा राहत लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट