LATEST NEWS

  • Nalanda Murder Man Shot Dead
  • Bihar News: पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, पड़ोसी ने के सिर में मारी गोली, दशहरा मनाने आया था

  • PM Awas Yojana Beneficiaries
  • Bihar News: आवास योजना की सूची से नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण, आवास सहायक पर 3 हजार

  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026
  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल का

  • PM Kisan 24th Installment 2026
  • PM Kisan 24th Installment 2026: बिहार के किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार, इस दिन खाते में

  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

दुकान और गोदाम को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर नकदी, मोटर पाइप और सीसीटीवी कैमरा भी ले उड़े चोर

दुकान और गोदाम को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर नकदी, म
दुकान और गोदाम को चोरो ने बनाया निशाना- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला डिग्री कॉलेज चौक से किशनपुर जाने वाली सड़क पर सुकुमारपुर के समीप स्थित शिवम एंटरप्राइजेज का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान से मोटर पाइप, बिजली के तार के बंडल, गल्ले में रखे नकद रुपये और अपनी पहचान छुपाने के लिए दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।

सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई घटना की जानकारी

दुकान संचालक सतीश कुमार जब रोज की तरह शुक्रवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने ग्रिल की कुंडी टूटी हुई पाई। अंदर जाने पर गल्ले का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद जब उन्होंने गोदाम की जांच की, तो वहां भी ताला टूटा हुआ मिला और कई कीमती सामान गायब थे।

योजनाबद्ध तरीके से वारदात को दिया गया अंजाम

पीड़ित दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि चोरों ने काफी शातिराना अंदाज में इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने न सिर्फ कीमती सामान और नकदी चुराई, बल्कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी अपने साथ ले गए ताकि पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत न लग सके। प्रथम दृष्टया हजारों के नुकसान का अनुमान है, और वास्तविक नुकसान का आकलन स्टॉक मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस और डायल 112 की टीम ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने टूटे हुए तालों और आसपास के हालातों का जायजा लेने के बाद दुकानदार को संबंधित थाने में लिखित आवेदन देने की सलाह दी, ताकि विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

NSIT
Nsmch

व्यापारियों में दहशत, रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग 

इस दुस्साहसिक चोरी के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट