LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

तीन दिन से लापता मजदूर का गड्ढे से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी FSL टीम

सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीणा वार्ड संख्या-03 में पिछले तीन दिनों से लापता एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है...

तीन दिन से लापता मजदूर का गड्ढे से बरामद हुआ शव, जांच में जु
लापता मजदूर का गड्ढे से बरामद हुआ शव- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : सदर थाना क्षेत्र के वीणा वार्ड संख्या-03 में पिछले तीन दिनों से लापता एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक का शव गांव के ही ब्रह्मस्थान के पीछे स्थित बांसबाड़ी के समीप एक गहरे गड्ढे में पड़ा हुआ मिला. शव को पूरी तरह से पत्तों से ढंककर छिपाने का प्रयास किया गया था. शव से तेज दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई.


45 वर्षीय हरचंद सादा के रूप में हुई मृतक की पहचान

घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने शव की पहचान वीणा वार्ड-03 के रहने वाले 45 वर्षीय हरचंद सादा उर्फ खरचन सादा के रूप में की है. परिजनों के मुताबिक, हरचंद सादा बीते मंगलवार से अचानक लापता हो गए थे. सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो थक-हारकर परिजनों ने सदर थाने में उनकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.


खेत की मेड़ के पास तेज दुर्गंध आने पर खुला रहस्य

गुरुवार को कुछ ग्रामीण जब खेत की तरफ गए, तो उन्हें मेड़ के पास स्थित एक गड्ढे से भारी दुर्गंध महसूस हुई. संदेह होने पर जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा, तो वहां सूखे पत्तों से ढंका हुआ एक इंसानी शव दिखाई दिया. यह खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम मौके पर इकट्ठा हो गया. वीणा गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.


एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया मुआयना, बुलाई गई फॉरेंसिक टीम

मजदूर का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजीव रंजन और सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. घटना की संवेदनशीलता और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने भागलपुर से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया. अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.


गौशाला फार्म में करते थे मजदूरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक हरचंद सादा गांव में ही एक व्यक्ति के गौशाला फार्म पर मजदूरी का काम करते थे. वे आमतौर पर सिर्फ भोजन करने के लिए घर आते थे और रात में भी अक्सर गौशाला पर ही सो जाते थे. मंगलवार को जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने गौशाला जाकर भी पूछताछ की थी, लेकिन वहां कोई जानकारी नहीं मिली. घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. शव को पत्तों से ढंकने की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की गहराई से जांच कर रही है.


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट