LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

जमीन के नाम पर शिक्षक से 14.51 लाख की ठगी: राघोपुर थाना में चार पर प्राथमिकी

जमीन के नाम पर शिक्षक से 14.51 लाख की ठगी: राघोपुर थाना में

Supaul : जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से जमीन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक से कथित रूप से 14.51 लाख रुपये की ठगी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित शिक्षक के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी अमित भगत को केंद्र में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


किस्तों और नगद में लिए पैसे, दबाकर बैठे बड़ी रकम

प्राथमिकी के अनुसार, प्रतापगंज के सुखानगर निवासी और शिक्षक श्याम सुंदर मंडल ने आरोप लगाया है कि सिमराही में जमीन का सौदा तय कराने के लिए सुगंधी मंडल ने उनकी मुलाकात अवध बिहारी भगत और उसके परिवार से कराई थी। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में बैंक ट्रांसफर, पे-फोन और नगद के माध्यम से कुल 14 लाख 51 हजार रुपये ले लिए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। लगातार दबाव बनाने के बाद आरोपियों ने अब तक केवल 1.81 लाख रुपये ही वापस किए हैं और बाकी की बड़ी रकम दबाकर बैठ गए हैं।


बैंक से लोन लेकर फंसाए पैसे, परिवार झेल रहा आर्थिक संकट

पीड़ित शिक्षक ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि इस जमीन को खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से करीब 11.81 लाख रुपये का भारी-भरकम ऋण (लोन) लिया था। इस लोन की वजह से उन्हें हर महीने लगभग 23,336 रुपये की मासिक किस्त (EMI) चुकानी पड़ रही है। आरोपियों द्वारा पैसे हड़प लिए जाने के कारण उनका पूरा परिवार इस समय गंभीर आर्थिक संकट और मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहा है। वहीं दूसरी ओर, मुख्य आरोपी अमित भगत पर आरोप है कि उसने शिक्षक को विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी है।


मुख्य आरोपी अमित भगत का आपराधिक रिकॉर्ड

स्थानीय सूत्रों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले का मुख्य सूत्रधार अमित भगत पहले से ही विवादों में रहा है। उसके खिलाफ राघोपुर थाना में पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


जांच में जुटी पुलिस, आरोपी ने आरोपों को नकारा

राघोपुर थाना में दर्ज इस प्राथमिकी में सुगंधी मंडल, अवध बिहारी भगत और अमित भगत समेत अन्य को नामजद किया गया है। हालांकि, आरोपी अवध बिहारी भगत ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह सुनियोजित और बेबुनियाद बताया है। राघोपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान तेजी से जारी है। पीड़ित पक्ष द्वारा सौंपे गए बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट