LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वाले घर छोड़कर फरार, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का गंभीर आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वाले घर छोड़कर फरार, परिजनों
विवाहिता की संदिग्ध मौत- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनबंधी पंचायत के वार्ड संख्या 3 में गुरुवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान शाहिदा अंजुम के रूप में की गई है। घटना की भयावहता को देखते हुए सर्किल इंस्पेक्टर और भीमनगर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को विवाहिता का शव घर के पलंग पर पड़ा हुआ मिला, जबकि छत की धरन से एक बैंगनी रंग का दुपट्टा लटका हुआ था, जो मामले के रहस्य को और गहरा रहा है।


घटना के बाद पूरा ससुराल पक्ष फरार, एक दिन पहले हुई थी पंचायत

हैरानी की बात यह रही कि पुलिस और मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने से पहले ही मृतका के पति, सास, ससुर समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। मृतका के परिजनों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि शाहिदा के साथ ससुराल में लगातार हो रही प्रताड़ना और मारपीट को लेकर घटना से ठीक एक दिन पहले (बुधवार को) बकायदा स्थानीय स्तर पर एक पंचायत भी बुलाई गई थी। पंचायत में मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन उसके अगले ही दिन शाहिदा की संदिग्ध मौत की खबर मायके पहुंच गई।


शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ना, पहले तोड़ दिया था हाथ

रोते-बिलखते मृतका के पिता ने दामाद और उसके परिवार पर दहेज हत्या का सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शाहिदा की शादी वर्ष 2021 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार टॉर्चर किया जाता था। पिता ने यह भी दावा किया कि पूर्व में ससुराल वालों ने शाहिदा को इस कदर बेरहमी से पीटा था कि उसका एक हाथ टूट गया था, जिसके इलाज के लिए डॉक्टरों को उसके हाथ में स्टील की रॉड लगानी पड़ी थी।


ननद की शादी में रंग लगाने के मामूली विवाद पर सास-ससुर और पति ने पीटा

परिजनों ने हालिया विवाद की वजह बताते हुए कहा कि बुधवार को घर में ननद की शादी का माहौल था। उत्सव के दौरान ननद और अन्य लोग शाहिदा को रंग लगा रहे थे। शाहिदा ने यह कहते हुए रंग लगवाने से मना किया कि उसके पास बदलने के लिए दूसरे कपड़े नहीं हैं। इसी मामूली बात को लेकर ससुराल वाले भड़क गए और जबरन रंग लगाने के बाद घर के अंदर ले जाकर पति, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। शाहिदा अपने पीछे तीन मासूम बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) को छोड़ गई है, जिनमें सबसे छोटा बेटा महज चार महीने का है।


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

भीमनगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और तत्काल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। भीमनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पूरी तरह संदिग्ध और बेहद गंभीर है। पुलिस मृतका के पिता और मायके वालों के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर रही है। थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, वहीं फरार चल रहे ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट