LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

कक्षा में सोते पाए गए विशिष्ट शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, BEO जांच के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू

सुपौल जिले में बच्चों को पढ़ाने की जगह क्लास रुम में नींद लेना गुरुजी को महंगा पड़ गया। शिक्षक महोदय को विभाग ने सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरु कर दी है। हालांकि क्लास रुम दो शिक्षक सोते पाए गए थे, लेकिन अभी कार्रवाई सिर्फ एक पर हुई है....

कक्षा में सोते पाए गए विशिष्ट शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज,

Supaul : जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय खोरिया में विद्यालय अवधि के दौरान कक्षा में सोते पाए गए विशिष्ट शिक्षक दिनेश कुमार मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय के निर्देश पर कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


'शिक्षकों को सोता देख घर लौटे बच्चे' खबर पर BEO ने की औचक जांच

दरअसल 28 जुलाई 2026 को "कक्षा में शिक्षकों को सोता देख घर लौटे बच्चे" शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) त्रिवेणीगंज ने उसी दिन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि विद्यालय अवधि के दौरान दो शिक्षक—विशिष्ट शिक्षक दिनेश कुमार मंडल और देवेन्द्र सरदार—कक्षा के भीतर कुर्सी और बेंच पर सो रहे थे।


आचरण नियमावली का उल्लंघन, विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़

जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि पठन-पाठन के समय छात्रों को पढ़ाने के बजाय सोना न केवल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। विभाग ने माना कि यह कृत्य सरकारी सेवक की जिम्मेदारियों के विपरीत है और बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 के नियम-10(ख) का स्पष्ट उल्लंघन है।


सरायगढ़-भपटियाही BEO कार्यालय बना नया मुख्यालय, अलग से जारी होगा आरोप पत्र

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधन) नियमावली, 2024 के नियम 11.2 के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद निलंबित शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालयसरायगढ़-भपटियाही तय किया गया है। नियमानुसार उपस्थिति विवरण के आधार पर उन्हें नियम 11.5(1) के तहत जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) देय होगा। विभाग जल्द ही उनके खिलाफ पृथक रूप से आरोप पत्र जारी करेगा।


दूसरे शिक्षक पर कार्रवाई का इंतजार, अभिभावकों में रोष

इस घटना से स्थानीय अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। जांच में दो शिक्षकों—दिनेश कुमार मंडल और देवेन्द्र सरदार के सोते पाए जाने की पुष्टि हुई थी, लेकिन फिलहाल जारी आदेश में केवल दिनेश कुमार मंडल के निलंबन का जिक्र है। दूसरे शिक्षक के संबंध में आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि शैक्षणिक अनुशासनहीनता और लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट