LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime: बुलेट सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली ,पुरानी रंजिश की आग में दहला इलाका

Bihar Crime:शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक पर बाइक सवार बदमाश ने खुलेआम गोली चला दी।...

Bihar Crime: बुलेट सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में ल
युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग- फोटो : VINAY

Supaul: जिले के नदी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया जब शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक पर बाइक सवार बदमाश ने खुलेआम गोली चला दी। यह सनसनीखेज वारदात सरोजा कोनी गांव के पास हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। घायल युवक की पहचान गम्हरिया वार्ड-9 निवासी राजेंद्र कामत के 21 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि संतोष अपने दो साथियों के साथ बुलेट बाइक से सरोजाबेला पंचायत के बेलहा गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में सरोजा कोनी गांव के पास पीछे से एक बाइक पर आए अज्ञात बदमाश ने उनकी बाइक को रोकने की कोशिश की और अचानक पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी।

गोलियां चलते ही इलाके में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक गोली संतोष कुमार के पैर में घुटने के ऊपर जा लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतोष ने खुद को बचाने की कोशिश की, जिसकी वजह से गोली शरीर के किसी महत्वपूर्ण हिस्से में नहीं लगी, वरना हादसा और भयावह हो सकता था।

Diarch GO

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली भेजा गया। वहां तैनात डॉक्टर जावेद अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, अस्पताल पहुंचे परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव के ही मनोज यादव से पुरानी रंजिश चल रही थी और उसी रंजिश के चलते संतोष पर जानलेवा हमला कराया गया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नदी थाना अध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। शादी की खुशियों के बीच हुई इस फायरिंग ने लोगों को हिला कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे खुलेआम सड़कों पर गोलियां चला रहे हैं। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्र