LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 18 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, डगमरा पुलिस को सौंपा

भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत 45वीं वाहिनी एसएसबी और डगमरा थाना पुलिस ने 18 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 18 लीटर नेपाली शराब
18 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा चौकी राजपुरा की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रभावी निगरानी के दौरान 18 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।


एसएसबी और डगमरा पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान

कार्यवाहक कमांडेंट के अनुसार, 8 जून 2026 की शाम सीमा चौकी राजपुरा के कार्यक्षेत्र में प्रतिबंधित वस्तुओं के आवागमन और तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। एसएसबी की टीम स्थानीय डगमरा पुलिस थाना के साथ संयुक्त रूप से भारत-नेपाल बॉर्डर पर सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब 18:00 बजे सुरक्षा बलों ने नेपाल की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को सिर पर सामान लादकर भारतीय क्षेत्र की ओर आते देखा।


सुरक्षा बलों को देखकर भागने का प्रयास, घेराबंदी कर दबोचा

सीमा पर तैनात एसएसबी और बिहार पुलिस के जवानों को सामने देखकर उक्त व्यक्ति घबरा गया और पकड़े जाने के डर से तेजी से कदम बढ़ाते हुए भागने का प्रयास करने लगा। उसकी हरकतें संदिग्ध लगते ही चौकस जवानों ने बिना वक्त गंवाए उसे चारों तरफ से घेर लिया और हिरासत में ले लिया। मौके पर की गई पूछताछ में उसने अपनी पहचान सुपौल जिले के कुनौली ग्राम निवासी डिजू सिंह के रूप में बताई।


सामान की तलाशी में बरामद हुई 18 लीटर नेपाली शराब

सुरक्षा बलों द्वारा जब हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पास मौजूद सामान और पोटली की गहनता से तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से कुल 18 लीटर अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के कारण सीमा पर नेपाली शराब की इस खेप को जब्त कर लिया गया। मौके पर ही एसएसबी द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त शराब और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए डगमरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

NSIT
Nsmch


संयुक्त टीम की भूमिका रही सराहनीय, बॉर्डर पर चौकसी तेज

इस सफल ऑपरेशन और गिरफ्तारी में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धामी और डगमरा पुलिस थाने के जवानों की मुख्य व अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा पार से होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर सुरक्षा ग्रिड और चौकसी को पहले से कहीं अधिक कड़ा कर दिया गया है।

विनय कुमार मिश्र