LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

एसएसबी 45वीं वाहिनी ने निकाली 'हर घर तिरंगा' साइकिल रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा सीमावर्ती क्षेत्र

एसएसबी 45वीं वाहिनी ने निकाली 'हर घर तिरंगा' साइकिल रैली, दे
देशभक्ति के रंग में रंगा सीमावर्ती क्षेत्र- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : 'हर घर तिरंगा अभियान' और 'राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् चरण-3' के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीरपुर के मुख्यालय परिसर में मंगलवार को एक भव्य और देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों और आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था।


स्कूली बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभाविजेताओं को मिला सम्मान

आयोजन के दौरान उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, एसएन पब्लिक स्कूल बीरपुर, कन्या मध्य विद्यालय बीरपुर और केंद्रीय विद्यालय बीरपुर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर 'देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता' विषय पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को कमांडेंट और मुख्य अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वाइब्रेंट विलेज से आए प्रतिभाशाली स्थानीय लोगों को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।


Diarch GO

कमांडेंट बोले- तिरंगा राष्ट्र के गौरव और समर्पण का प्रतीक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह देश के गौरव, एकता, स्वतंत्रता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने हर नागरिक से 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


तिरंगा साइकिल रैली से गुंजायमान हुआ इलाकाअधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के समापन के पश्चात एसएसबी जवानों, बलकर्मियों, शिक्षकों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर एक विशाल झंडा साइकिल रैली निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा, कृषि विभाग के चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, किसान अवार्ड से सम्मानित भिखारी मेहता, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, उप कमांडेंट सुमन सौरभ, संदीक्षा फैमिली के सदस्य और वाहिनी के अन्य जवान मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट