LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

रफ्तार का कहर: बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बाइक और साइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में घायल एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई....

रफ्तार का कहर: बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के
सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौत- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul  :  जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा नगर पंचायत कार्यालय के समीप बाइक और साइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में घायल एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या 8 निवासी 55 वर्षीय सुधीर चंद्र नायक के रूप में की गई है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए नेपाल ले जाया गया था, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बाजार से घर लौटने के दौरान मारी टक्कर

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय सुधीर चंद्र नायक पिपरा बाजार से घर का जरूरी घरेलू सामान खरीदकर अपनी साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुधीर चंद्र नायक सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय अस्पताल से नेपाल तक का सफर

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सजग ग्रामीणों द्वारा घायल व्यक्ति को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पिपरा में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी स्थिति में सुधार न होते देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए उच्चतर संस्थान रेफर किया, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए नेपाल के न्यूरो अस्पताल ले गए।

इलाज के दौरान सोमवार की सुबह हुई मौत

नेपाल के न्यूरो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सुधीर चंद्र नायक की आखिरकार सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की आधिकारिक पुष्टि होते ही रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर वापस अपने गृह क्षेत्र पिपरा थाना पहुंचे और स्थानीय पुलिस को इस हादसे की लिखित जानकारी दी। घर के मुखिया की अचानक हुई इस मौत से मृतक के पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आवेदन का इंतजार

घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, जैसे ही परिजनों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी, दोषी बाइक चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट