LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

दो बाइकों की भीषण आमने-सामने भिड़ंत मे कांवड़ियों समेत छह घायल, पांच हायर सेंटर रेफर

दो बाइकों की भीषण आमने-सामने भिड़ंत मे कांवड़ियों समेत छह घा
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत मे 6 घायल- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरपतपट्टी चौक के समीप सोमवार की सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

कांवड़ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बाइक से हुई सीधी टक्कर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीमनगर थाना क्षेत्र के रोशनाथपुर निवासी वेणीकिशोर साह (26 वर्ष), भूपेंद्र कुमार (32 वर्ष) और लालपुर वार्ड-14 निवासी पंकज कुमार (22 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार होकर भीमनगर से भपटियाही की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, रतनपुरा थाना क्षेत्र के लालमेनपट्टी वार्ड-2 निवासी गुरु कुमार यादव (20 वर्ष), बिहरा यादव (19 वर्ष) और श्रीचंद धरहारा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कांवड़ यात्रा से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच नरपतपट्टी चौक के पास दोनों बाइकों की बीच सड़क पर जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद उड़े बाइकों के परखच्चे, चीख-पुकार से दहला इलाका 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार तेज होने के कारण भिड़ंत बेहद दर्दनाक थी, जिससे दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। कांवड़ियों की बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जबकि उनका एक साथी सड़क किनारे गिरने के कारण आंशिक रूप से घायल हुआ। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक भी सड़क पर दूर जा गिरे और खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।

NSIT
Nsmch

प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर 

घटना के बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार तुरंत शुरू किया गया। हालांकि, चोट अधिक होने के कारण पांच युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल युवक की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई, परिजनों के सुपुर्द की गईं क्षतिग्रस्त बाइकें 

मामले की जानकारी देते हुए रतनपुरा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को घायलों के परिजन अपने साथ ले गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा अग्रिम आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट