LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट: SP शरथ आर एस ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, दिए कई निर्देश

दुर्गापूजा और आने वाले त्योहार के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एसपी ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करे...

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट: SP शरथ आर
आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक (SP) शरथ आर एस की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पुलिस के कार्यों, विधि-व्यवस्था संधारण और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई।


लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व गश्ती के निर्देश

एसपी शरथ आर एस ने समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए:

  • त्वरित निष्पादन व गिरफ्तारी: लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन किया जाए और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
  • सघन गश्ती व वाहन जांच: अपराध नियंत्रण के लिए नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने के साथ-साथ प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।


असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर और निरोधात्मक कार्रवाई

पर्व-त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई। पुलिस कप्तान ने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर लगातार पुलिस बल तैनात रखने को कहा गया है।


लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जिम्मेदारी से कर्तव्य निभाने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है, ताकि आमजन में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट