LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

सुपौल में पिपिंग सेरेमनी आयोजित: पदोन्नति के बाद दो सार्जेंट बने सार्जेंट मेजर, एसपी ने लगाए कंधे पर सितारे

सुपौल में पिपिंग सेरेमनी आयोजित: पदोन्नति के बाद दो सार्जेंट
सुपौल में पिपिंग सेरेमनी - फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में गुरुवार को एक गरिमामयी 'पिपिंग सेरेमनी' (Pipping Ceremony) का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह के दौरान जिले में तैनात दो सार्जेंट अधिकारियों को विभाग की ओर से प्रोन्नति (Promotion) मिलने के बाद नए पद पर अलंकृत किया गया।


खुशबू कुमारी और शशि कुमार के कंधों पर सजे सितारे

समारोह के दौरान सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने सार्जेंट खुशबू कुमारी और सार्जेंट शशि कुमार को पदोन्नति के उपरांत उनके कंधों पर एक-एक अतिरिक्त सितारा लगाया। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर सार्जेंट मेजर (Sergeant Major) के पद पर सुशोभित किया गया। कंधे पर सितारे सजते ही दोनों अधिकारियों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई।


पदोन्नति सम्मान के साथ नई जिम्मेदारी का प्रतीक: एसपी

पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस महकमे में पदोन्नति केवल एक सम्मान ही नहीं है, बल्कि यह अपने साथ और अधिक बड़ी और नई जिम्मेदारियां भी लेकर आती है। उन्होंने दोनों नए सार्जेंट मेजर को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करने की नसीहत दी।


कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और संवेदनशीलता पर जोर

एसपी ने दोनों जांबाज अधिकारियों से कहा कि वे आम जनता की समस्याओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहें। उन्होंने समाज में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बिहार पुलिस विभाग की गरिमा और आम जनमानस में उसके विश्वास को हमेशा कायम रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया।


पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल, सहयोगियों ने दी बधाई

इस पिपिंग सेरेमनी के दौरान सुपौल पुलिस विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर विभाग के सभी साथियों और कर्मचारियों ने दोनों नवनियुक्त सार्जेंट मेजर को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट