LATEST NEWS

  • Nalanda Murder Man Shot Dead
  • Bihar News: पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, पड़ोसी ने के सिर में मारी गोली, दशहरा मनाने आया था

  • PM Awas Yojana Beneficiaries
  • Bihar News: आवास योजना की सूची से नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण, आवास सहायक पर 3 हजार

  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026
  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल का

  • PM Kisan 24th Installment 2026
  • PM Kisan 24th Installment 2026: बिहार के किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार, इस दिन खाते में

  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सांसद दिलेश्वर कामैत की पहल पर नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुन: शुरू, कोसी वासियों में खुशी की लहर

लोकसभा सांसद दिलेश्वर कामैत द्वारा संसद में आवाज उठाए जाने के बाद रेलवे ने गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन के दोबारा संचालन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद कोशी वासियों में खुशी की लहर व्याप्त है..

सांसद दिलेश्वर कामैत की पहल पर नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुन: शुरू- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : लोकसभा सांसद दिलेश्वर कामैत द्वारा संसद में आवाज उठाए जाने के बाद रेलवे ने गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन के दोबारा संचालन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सांसद ने बुधवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत इस ट्रेन का परिचालन तत्काल बहाल करने और इसे स्थायी रूप से नियमित ट्रेन के रूप में चलाने की मांग रखी थी।

कोसी क्षेत्र के विद्यार्थियों, मरीजों और कारोबारियों की सहूलियत के लिए उठाई थी आवाज 

सांसद दिलेश्वर कामैत ने सदन में कहा कि नेपाल सीमा से सटा बाढ़ प्रभावित एवं पिछड़ा कोसी क्षेत्र के विद्यार्थी, मरीज, नौकरीपेशा और व्यवसायी बड़ी संख्या में दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ जैसे शहरों की यात्रा करते हैं। पिछले तीन महीनों तक शत-प्रतिशत यात्री भार के साथ चलने के बाद 17 जुलाई को सेवा रोक दिए जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

6 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन होगा ट्रेन का संचालन 

NSIT
Nsmch

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल 6 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक रोजाना किया जाएगा। इससे दिल्ली और यूपी के प्रमुख शहरों से बिहार के कोसी अंचल का संपर्क फिर से सुगम हो जाएगा।

प्रयागराज, वाराणसी, छपरा और बरौनी होकर तय करेगी अपना मार्ग यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से प्रस्थान कर गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया और सहरसा होते हुए सुपौल पहुंचेगी। इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव मिलने से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को आने-जाने में सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

कोसी वासियों में खुशी की लहर, ट्रेन को स्थायी रूप से नियमित करने की मांग ट्रेन के पुनः परिचालन की खबर से स्थानीय लोगों और रेल संघर्ष समिति के सदस्यों में भारी उत्साह है। रेल संघर्ष समिति, सुपौल के संयोजक पवन अग्रवाल, मयंक गुप्ता तथा अन्य गणमान्य लोगों ने सांसद दिलेश्वर कामैत और रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन को स्थायी रूप से नियमित सेवा का दर्जा दिया जाए।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट