LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सांसद दिलेश्वर कामैत की पहल पर नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुन: शुरू, कोसी वासियों में खुशी की लहर

लोकसभा सांसद दिलेश्वर कामैत द्वारा संसद में आवाज उठाए जाने के बाद रेलवे ने गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन के दोबारा संचालन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद कोशी वासियों में खुशी की लहर व्याप्त है..

सांसद दिलेश्वर कामैत की पहल पर नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुन: शुरू- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : लोकसभा सांसद दिलेश्वर कामैत द्वारा संसद में आवाज उठाए जाने के बाद रेलवे ने गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन के दोबारा संचालन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सांसद ने बुधवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत इस ट्रेन का परिचालन तत्काल बहाल करने और इसे स्थायी रूप से नियमित ट्रेन के रूप में चलाने की मांग रखी थी।


कोसी क्षेत्र के विद्यार्थियोंमरीजों और कारोबारियों की सहूलियत के लिए उठाई थी आवाज 

Diarch GO

सांसद दिलेश्वर कामैत ने सदन में कहा कि नेपाल सीमा से सटा बाढ़ प्रभावित एवं पिछड़ा कोसी क्षेत्र के विद्यार्थी, मरीज, नौकरीपेशा और व्यवसायी बड़ी संख्या में दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ जैसे शहरों की यात्रा करते हैं। पिछले तीन महीनों तक शत-प्रतिशत यात्री भार के साथ चलने के बाद 17 जुलाई को सेवा रोक दिए जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।


अगस्त से अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन होगा ट्रेन का संचालन 

NSIT
Nsmch

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल 6 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक रोजाना किया जाएगा। इससे दिल्ली और यूपी के प्रमुख शहरों से बिहार के कोसी अंचल का संपर्क फिर से सुगम हो जाएगा।


प्रयागराजवाराणसीछपरा और बरौनी होकर तय करेगी अपना मार्ग यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से प्रस्थान कर गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया और सहरसा होते हुए सुपौल पहुंचेगी। इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव मिलने से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को आने-जाने में सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।


कोसी वासियों में खुशी की लहरट्रेन को स्थायी रूप से नियमित करने की मांग ट्रेन के पुनः परिचालन की खबर से स्थानीय लोगों और रेल संघर्ष समिति के सदस्यों में भारी उत्साह है। रेल संघर्ष समिति, सुपौल के संयोजक पवन अग्रवाल, मयंक गुप्ता तथा अन्य गणमान्य लोगों ने सांसद दिलेश्वर कामैत और रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन को स्थायी रूप से नियमित सेवा का दर्जा दिया जाए।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट