LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नेपाल में दो पक्षों में हिंसक झड़प के दौरान पुलिस फायरिंग में एक की मौत, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

नेपाल के सीमावर्ती इलाके में हुई इस हिंसक वारदात का सीधा असर भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के सुपौल जिले पर भी देखने को मिला। सुरक्षा और शांति-व्यवस्था के मद्देनजर वीरपुर-भंटाबाड़ी सीमा पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है...

नेपाल में दो पक्षों में हिंसक झड़प के दौरान पुलिस फायरिंग मे
नेपाल मेंं हिंसक वारदात के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी - फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज ग्रामीण नगरपालिका-3 स्थित कप्तानगंज में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। बिगड़ते हालात को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल (APF) को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान हुई पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 9 आम नागरिक और 13 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, देखते ही देखते पथराव में बदला मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावन महीने के अवसर पर कोशी बराज से पवित्र जल लेकर डीजे के साथ जा रहे बोलबम कांवरियों (श्रद्धालुओं) और दूसरे समुदाय के लोगों के बीच तेज आवाज में बज रहे गानों को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया, जिसके बाद बेकाबू स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों को पहले हवाई फायरिंग और बाद में बल प्रयोग करते हुए गोलियां चलानी पड़ीं।

फायरिंग में घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत, 22 घायलों का इलाज जारी

NSIT
Nsmch

पुलिस फायरिंग के दौरान गोली लगने से ओम प्रकाश मेहता नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना में घायल 13 सुरक्षाकर्मियों और अन्य नागरिकों का विराटनगर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव को देखते हुए नेपाल पुलिस और एपीएफ की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती कर दी गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, वीरपुर-भंटाबाड़ी बॉर्डर पर सतर्कता

नेपाल के सीमावर्ती इलाके में हुई इस हिंसक वारदात का सीधा असर भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के सुपौल जिले पर भी देखने को मिला। सुरक्षा और शांति-व्यवस्था के मद्देनजर वीरपुर-भंटाबाड़ी सीमा पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है। एहतियातन सीमा से आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

प्रशासन ने की शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील

घटना के बाद सुपौल जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट