LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

पंचायत विकास दिवस पर डीएम सावन कुमार ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

पंचायत विकास दिवस पर डीएम सावन कुमार ने सुनी ग्रामीणों की सम
'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम मे डीएम- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के सदर प्रखंड के करिहो पंचायत सरकार भवन में रविवार को 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सुनीं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


शासन-प्रशासन को ग्रामीणों के करीब लाना ही मुख्य उद्देश्य: डीएम सावन कुमार

जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन और प्रशासन को लोगों के सीधे संपर्क में लाना है। इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला या प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को हर आवेदन का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने और आवेदक को समय पर सूचना देने के निर्देश दिए।


Diarch GO

जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी लाभ सुनिश्चित करने का संकल्प

डीएम ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित केंद्रित कार्यशैली अपनाने की हिदायत दी गई।


लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाईजनप्रनिधियों ने भी रखीं मांगें

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि काम में लापरवाही या अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो दोषी अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई होगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सड़क, पेयजल, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों को डीएम के समक्ष प्रमुखता से रखा।

NSIT
Nsmch


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट