LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

लाउढ़ स्कूल का विधायक रामविलास कामत ने किया औचक निरीक्षण, विद्यालय कर्मियों में मचा हड़कंप

लाउढ़ स्कूल का विधायक रामविलास कामत ने किया औचक निरीक्षण, वि
लाउढ़ स्कूल का विधायक रामविलास कामत ने किया औचक निरीक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक रामविलास कामत ने गुरुवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाउढ़ का औचक निरीक्षण किया। विधायक के अचानक विद्यालय पहुंचने से शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और आधारभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और शिक्षण कार्य, छात्रों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय तथा विज्ञान प्रयोगशाला की जमीनी स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।


कक्षाओं में जाकर बच्चों से किया सीधा संवाद

निरीक्षण के दौरान विधायक रामविलास कामत सीधे विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे और बच्चों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई-लिखाई, नियमित कक्षाओं के संचालन, शिक्षकों की उपलब्धता और स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। विधायक ने खुद बच्चों से पाठ्य पुस्तकों से जुड़े कुछ प्रश्न पूछे और उनकी शैक्षणिक समझ का आकलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, नियमित रूप से स्कूल आएं और अपने भविष्य के प्रति गंभीर रहें।


मध्याह्न भोजन और बुनियादी सुविधाओं की जांच

विधायक ने स्कूल में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की भी जांच की। उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता, समय पर भोजन मिलने और मेन्यू के अनुसार खाना परोसे जाने की जानकारी ली। विद्यालय प्रबंधन को कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन बच्चों को मिलना चाहिए। इसके बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण कर पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई और प्रयोगशाला के रखरखाव को देखा और विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।


शिक्षकों के साथ बैठक और बुनियादी ढांचे के लिए प्रस्ताव की मांग

निरीक्षण के बाद प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के साथ एक समीक्षा बैठक करते हुए विधायक कामत ने स्पष्ट लहजे में कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी। विद्यालय भवन की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि भवन की मरम्मत, अतिरिक्त कमरों के निर्माण, फर्नीचर, प्रयोगशाला उपकरण या पुस्तकालय विस्तार की आवश्यकता है, तो विद्यालय प्रशासन तत्काल इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर उन्हें सौंपे, ताकि संबंधित विभाग से राशि स्वीकृत कराई जा सके।


पिपरा विधानसभा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

इस अवसर पर विधायक रामविलास कामत ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। पिपरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधारभूत सुविधाओं का विकास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें, क्योंकि विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक तीनों के सामूहिक प्रयास से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्हें विधायक ने स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट