LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

सुपौल में गूंजा देशभक्ति का संदेश, 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत आयोजित हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

सुपौल में गूंजा देशभक्ति का संदेश, 'हर घर तिरंगा अभियान' के
सुपौल में गूंजा देशभक्ति का संदेश- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत मंगलवार को सुपौल जिले में देशभक्ति की बयार बहती नजर आई। जिला मुख्यालय स्थित सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज के एनएसएस (NSS) क्लब के तत्वावधान में 'राष्ट्रीयता, एकता एवं तिरंगा' विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सोलो व ग्रुप डांस तथा भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति अटूट सम्मान का संदेश दिया।

रंगोली, निबंध प्रतियोगिता और प्रभात फेरी से रंगा पूरा जिला

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों में भी कई तरह के रचनात्मक आयोजन हुए:

  • रंगोली प्रतियोगिता: उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय हुलास (राघोपुर) और पिपरा प्रखंड कार्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई।
  • निबंध लेखन: प्राथमिक विद्यालय करजाइन और डॉ. भीमराव आंबेडकर स्कूल (पिपरा) में विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
  • तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरी: किशनपुर में बीडीओ के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, मरौना प्रखंड के स्कूलों और बकौर पंचायत में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर आम लोगों को जागरूक किया गया।

NSIT
Nsmch

17 अगस्त तक चलेगा अभियान, जन-जन को जोड़ने की मुहिम

जिला प्रशासन के अनुसार सुपौल जिले में 'हर घर तिरंगा अभियान' 17 अगस्त 2026 तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान प्रखंड, पंचायत और विद्यालय स्तर पर प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के सूत्र में बांधा जा सके।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट