LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सुपौल में SSB की बड़ी कार्रवाई: कोसी नदी के रास्ते तस्करी की कोशिश नाकाम, 720 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त

सुपौल में SSB की बड़ी कार्रवाई: कोसी नदी के रास्ते तस्करी की
SSB ने 720 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), बीरपुर के जवानों ने तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। सीमा चौकी पिपराही के कार्यक्षेत्र में विशेष नाका ड्यूटी के दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नेपाली शराब और एक लकड़ी की नाव को जब्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से कोसी नदी के पलार क्षेत्र के रास्ते मादक पदार्थों की बड़ी खेप लाए जाने का इनपुट मिला था, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।


स्पर संख्या 1237 के पास की गई घेराबंदी

कमांडिंग अधिकारी के निर्देश पर सहायक कमांडेंट जगत्तर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष नाका पार्टी का गठन किया गया। योजना के मुताबिक, एसएसबी की टीम स्पर संख्या 1237 के पास से नाव के माध्यम से कोसी नदी के पलार क्षेत्र में चिन्हित स्थान पर पहुंची और छिपकर तस्करों का इंतजार करने लगी। कुछ समय बीतने के बाद नदी की ओर से कुछ आहट और आवाजें सुनाई दीं। जवानों ने देखा कि नदी किनारे एक लकड़ी की नाव लगी हुई है, जिस पर कुछ अज्ञात लोग सफेद प्लास्टिक की बोरियों में सामान लोड कर रहे थे।


अंधेरे और कोसी के कछार का लाभ उठाकर भागे तस्कर

बोरियों को देखते ही जवानों को बड़ी तस्करी का संदेह हुआ, जिसके बाद पूरी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों को चारों ओर से घेरने का प्रयास किया। हालांकि, इसी दौरान तस्करों को सुरक्षा बल के जवानों की मौजूदगी की भनक लग गई। रात के घने अंधेरे और कोसी नदी के बेहद कठिन व दुर्गम मैदानी भू-भाग (पलार क्षेत्र) का फायदा उठाकर सभी तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। जवानों ने पीछा भी किया, लेकिन खराब भौगोलिक परिस्थितियों के कारण वे हाथ नहीं आ सके।


सघन तलाशी में बरामद हुई 720 लीटर शराब

तस्करों के भागने के बाद एसएसबी के जवानों ने पूरे इलाके और नदी किनारे खड़ी नाव की सघन तलाशी ली। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान लकड़ी की नाव पर लदी सफेद प्लास्टिक की बोरियों को खोला गया, जिसमें भारी मात्रा में नेपाल निर्मित अवैध देशी शराब भरी हुई थी। जब पूरी खेप की गिनती और माप की गई, तो जब्त की गई नेपाली शराब की कुल मात्रा 720 लीटर पाई गई। जवानों ने शराब के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही नाव को भी अपने कब्जे में ले लिया।


मद्य निषेध विभाग सिमराही को सौंपी गई खेप

एसएसबी द्वारा आवश्यक कागजी और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त की गई 720 लीटर नेपाली शराब और लकड़ी की नाव को आगे की कार्रवाई के लिए मद्य निषेध विभाग, सिमराही को सुपुर्द कर दिया गया है। इस सफल अभियान में सहायक कमांडेंट के साथ वाहिनी के कई मुख्य जवान शामिल थे। द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि 45वीं वाहिनी एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट