LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

सुपौल के राघोपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 360 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, लगातार चौथे दिन चला अभियान

सुपौल के राघोपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 360 लीटर विदेशी
360 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के राघोपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार चौथे दिन बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नगर पंचायत सिमराही के गांधीनगर वार्ड नंबर-08 में एक घर के पीछे स्थित स्टोर रूम से विभिन्न ब्रांड की 360 लीटर 120 एमएल विदेशी शराब बरामद की है।

मौके से एक आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस बल को अपनी ओर आते देख एक व्यक्ति पीछे के रास्ते से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांधीनगर वार्ड नंबर-08 निवासी सोरभ आनंद उर्फ लल्लू प्रधान (32) के रूप में हुई है।

विभिन्न ब्रांड्स की भारी खेप बरामद

राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में की गई विधिवत तलाशी के दौरान ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की, हेवर्ड्स 5000 प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर, रॉयल स्टैग, सिग्नेचर, वोदका, ब्लेंडर्स प्राइड और बकार्डी जैसी मशहूर ब्रांड्स की भारी मात्रा में बोतलें और पेटियां बरामद की गईं।

पश्चिम बंगाल कनेक्शन की आशंका

पुलिस के शुरुआती अनुसंधान में बरामद शराब की बोतलों पर पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए होने का उल्लेख पाया गया है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस अवैध खेप को पश्चिम बंगाल से लाकर बिहार में खपाने की योजना थी।

NSIT
Nsmch

प्राथमिकी दर्ज और आगे की जांच

पुलिस ने इस मामले में राघोपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट