LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 100 वायरलेस उपकरण और 2.63 लाख नेपाली मुद्रा जब्त, दो गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 100 वायरलेस उपकर
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों, तस्करी और घुसपैठ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष निगरानी अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र से भारी मात्रा में संचार उपकरण और अवैध नेपाली मुद्रा जब्त की है। दोनों मामलों में जब्त सामान और पकड़े गए आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है।


पहली कार्रवाई: सीमा चौकी नियोर क्षेत्र से 100 वॉकी-टॉकी उपकरण और स्कॉर्पियो जब्त

पहली कार्रवाई सीमा चौकी नियोर क्षेत्र में नाका जांच के दौरान हुई। नेपाल की ओर जा रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो डिक्की में रखे दो कार्टन से 50 बाओफेंग वॉकी-टॉकी और 50 बाओफेंग पोर्टेबल टू-वे रेडियो सहित कुल 100 अवैध वायरलेस संचार उपकरण बरामद हुए। कार चालक देवानंद मिश्रा (निवासी- मोहनपुर, सप्तरी, नेपाल) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ₹1,000 के भाड़े के लालच में इन उपकरणों को नेपाल पहुंचाने जा रहा था। परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज (WPC, ETA आदि) पेश न करने पर गाड़ी, सामान और आरोपी को डगमारा पुलिस के हवाले कर दिया गया।


सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

जांच के दौरान वाहन से नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित 'महेश्वरी ट्रेड' का सेल इनवॉइस और डिलीवरी स्लिप मिली है, जो कुनौली स्थित 'महावीर इलेक्ट्रॉनिक' के नाम जारी की गई थी। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व 21 जुलाई को भी सीमा क्षेत्र से वॉकी-टॉकी बरामद किए गए थे। लगातार दूसरी बार बिना अनुमति के वायरलेस उपकरणों की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई हैं तथा पूरे सप्लायर नेटवर्क की जांच की जा रही है।


दूसरी कार्रवाई: सीमा चौकी कटैया में बिना वैध कागजात 2.63 लाख नेपाली रुपये बरामद

दूसरी सफलता सीमा चौकी कटैया में नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान मिली। नेपाल से भारत आ रहे रविंद्र यादव नाम के व्यक्ति को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से 2 लाख 63 हजार नेपाली रुपये बरामद हुए। इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब न देने पर एसएसबी ने पूरी रकम और उसकी साइकिल को जब्त कर लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त राशि और आरोपी को अग्रतर कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय, भीमनगर को सौंप दिया गया।


सीमा पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कमांडेंट गौरव सिंह

45वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा पार होने वाली तस्करी, जाली मुद्रा और अवैध संचार साधनों की आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए बल पूरी सतर्कता के साथ लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चला रहा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि राष्ट्र सुरक्षा और सीमा प्रबंधन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आने वाले दिनों में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट