LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 240 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर पर दबोचा गया

Bihar Crime : भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडबिक्स कफ सिरप के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को दबोचा

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 240 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ
240 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत-नेपाल सीमा पर मुस्तैद सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 45वीं वाहिनी ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 240 नग प्रतिबंधित कोडबिक्स कफ सिरप के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।


खुफिया सूचना पर गठित की गई संयुक्त गश्ती टीम:

कमांडेंट गौरव सिंह के मुताबिक, एसएसबी को विश्वसनीय सूत्रों से यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि सीमा चौकी (बीओपी) रिफ्यूजी कॉलोनी के कार्यक्षेत्र से नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप नेपाल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी के स्तर पर एक विशेष संयुक्त गश्ती दल (पेट्रोलिंग टीम) का गठन किया गया और संदिग्ध इलाके की घेराबंदी शुरू की गई।

Diarch GO


नेपाल भागने की फिराक में था तस्करजवानों ने घेरा:

रवाना होने के बाद गश्ती दल संदिग्ध क्षेत्र में पहुंचा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक छुपावदार स्थान पर ले-आउट (अंबुश) लगाकर बैठ गया। कुछ ही समय बीतने के बाद जवानों को एक संदिग्ध व्यक्ति भारत की सीमा से नेपाल की ओर पैदल जाते हुए दिखाई दिया। उसकी गतिविधियों को भांपते हुए एसएसबी के जांबाज सुरक्षा दल ने तत्परता दिखाई और चारों तरफ से घेराबंदी कर उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

NSIT
Nsmch


तलाशी में बरामद हुआ कोडबिक्स कफ सिरपअररिया का रहने वाला है आरोपी:

पकड़े गए व्यक्ति की जब मौके पर गहन तलाशी ली गई, तो उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा यानी 240 नग कोडबिक्स कफ सिरप बरामद किया गया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अजाज मोहम्मद, ग्राम– तिनखम्बा, जिला– अररिया (बिहार) के रूप में बताई है। पूछताछ के बाद एसएसबी ने आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार तस्कर को बरामद कफ सिरप के साथ स्थानीय बसमतिया थाना (जिला अररिया) को सुपुर्द कर दिया है।


विशेष अभियान के तहत एसएसबी बरत रही कड़ी सतर्कता:

तस्करी के खिलाफ चलाए गए इस सफल ऑपरेशन में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव के साथ अन्य बलकर्मी मुख्य रूप से शामिल रहे। कमांडेंट ने बताया कि सीमा पार नशीली दवाओं और अन्य सामानों की तस्करी को पूरी तरह रोकने के लिए एसएसबी द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद से सीमा सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने दाबा किया है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट