LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर नेपाली शराब और ग्लैमर बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 45वीं एसएसबी बीरपुर के जवानों ने सीमा चौकी कटैया के पास से 72 लीटर नेपाली शराब और एक ग्लैमर बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है...

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर नेपाली श
नेपाली शराब और ग्लैमर बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), बीरपुर की टीम को तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीमा चौकी कटैया के मुस्तैद जवानों ने प्रभावी निगरानी के दौरान 72 लीटर नेपाली देसी शराब और एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ एक शराब तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए 45वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा पर अवैध तस्करी और प्रतिबंधित सामानों की आवाजाही को रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


एसएसबी जवानों को देख भागने लगा बाइक सवार, घेराबंदी कर दबोचा

घटना के संबंध में बताया गया है कि 13 जून 2026 को दोपहर लगभग डेढ़ बजे सीमा चौकी कटैया के सुरक्षाकर्मी अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष जांच चला रहे थे। इसी दौरान नेपाल की तरफ से एक बाइक सवार युवक कुछ सामान लादकर भारतीय क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवानों पर पड़ी, वह घबरा गया और बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश करने लगा। जवानों को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं, जिसके बाद मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे रोक लिया गया।

Diarch GO


जांच में खुली पोल: बोरे से निकलीं नेपाली शराब की 240 बोतलें

सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी पहचान मेघनाथ कुमार ठाकुर, निवासी- ग्राम+पोस्ट+थाना भीमनगर, जिला सुपौल (बिहार) के रूप में बताई। जब जवानों ने उसकी बाइक पर लदे सामान की सघन तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नेपाली शराब बरामद हुई। तस्कर ने बाइक पर 'ब्रिक्स' ब्रांड की कुल 240 बोतलें छुपा रखी थीं (प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर), जिसकी कुल मात्रा 72 लीटर आंकी गई है।


मद्य निषेध थाना सिमराही को सुपुर्द, उप-निरीक्षक रवि चौधरी की टीम ने किया कड़ा प्रहार

एसएसबी टीम ने मौके पर ही बरामद नेपाली शराब और तस्करी में इस्तेमाल हो रही हीरो ग्लैमर बाइक (निबंधन संख्या- BR 50T 7685) को जब्त कर लिया। इसके बाद गिरफ्तार तस्कर मेघनाथ कुमार ठाकुर के खिलाफ आवश्यक कागजी और कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे आगे की विधिक कार्रवाई के लिए मद्य निषेध थाना सिमराही को सौंप दिया गया है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने में सीमा चौकी कटैया के उप-निरीक्षक (SI) रवि चौधरी के साथ अन्य 3 जांबाज जवानों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NSIT
Nsmch


बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, शराब माफियाओं के सिंडिकेट को तोड़ने की कवायद

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी और स्थानीय पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि नेपाल के रास्ते होने वाली इस तरह की तस्करी को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया गया है। सिमराही मद्य निषेध पुलिस अब गिरफ्तार तस्कर से यह उगलवाने का प्रयास कर रही है कि वह यह खेप सुपौल के किस डीलर को सप्लाई करने जा रहा था, ताकि मुख्य शराब माफिया तक पहुंचा जा सके।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट