LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन : 16.5 किलो गांजा, नेपाली बाइक और 9 बैलों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 45वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.5 किलोग्राम गांजा और एक नेपाली मोटरसाइकिल जब्त की है, जबकि सिमरीघाट सीमा चौकी के पास से 9 बैलों के साथ एक तस्कर रामदेव मुखिया को गिरफ्तार किया है..

भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन : 16.5 किलो गांजा, नेपा
भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), बीरपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी जवानों ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में करीब 16.5 किलोग्राम गांजा और एक नेपाली मोटरसाइकिल जब्त की है, जबकि दूसरे मामले में 9 बैलों के साथ एक पशु तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


SSB की गाड़ी देख बाइक छोड़कर भागे तस्कर; बोरियों से निकला गांजा

पहली घटना 22 जून की देर रात की है, जब एसएसबी की स्पेशल QRT (क्विक रिएक्शन टीम) पार्टी नियमित गश्त के लिए भीमनगर-सहरसा चौक से सीमा चौकी रानीगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान लालपुर गांव की तरफ से मुख्य मार्ग की ओर आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को देखा गया। QRT के वाहन को नजदीक आते देख मोटरसाइकिल सवार दोनों तस्कर घबरा गए और गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी वाहन और उस पर लदे दो सफेद बोरे छोड़कर पास के जंगलों की ओर भाग निकले। जब घटनास्थल पर छोड़े गए दोनों बोरों की तलाशी ली गई, तो उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 16.5 किलोग्राम मापा गया। भीमनगर पुलिस को सूचित करने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर जब्त गांजा और नेपाली मोटरसाइकिल को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए भीमनगर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।


सीमा चौकी सिमरीघाट के पास पकड़ा गया पशु तस्कर; भपटियाही थाने को सौंपा

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई सीमा चौकी सिमरीघाट के जवानों द्वारा पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान की गई। जवानों ने 09 बैलों को अवैध रूप से ले जा रहे एक व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम रामदेव मुखिया, निवासी ग्राम छिटही बताया। जब एसएसबी ने बैलों के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पशु तस्करी के आरोप में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर सभी 09 बैलों के साथ भपटियाही थाना पुलिस को सौंप दिया गया।


इन जांबाजों ने निभाई अहम भूमिका, कमांडेंट बोले- जारी रहेगा अभियान

इस पूरे संयुक्त अभियान में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक नवीन सिंह, मुख्य आरक्षी (सामान्य) प्रताप नारायण दुबे और बिहार पुलिस के पीटीसी रामचंद्र चौधरी समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के प्रभावी और कड़े अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Diarch GO


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट