LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सुपौल-त्रिवेणीगंज रेलखंड पर बड़ा हादसा: चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

सुपौल-त्रिवेणीगंज रेलखंड पर बड़ा हादसा: चलती ट्रेन से गिरकर
ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : सुपौल-त्रिवेणीगंज रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चेनसिंहपट्टी गाटर पुल के पास घटित हुआ। घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को नजदीकी सदर अस्पताल, सुपौल पहुँचाया।


पैर में आई गंभीर चोट, हायर सेंटर रेफर

घायल युवक की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास सुपौल से त्रिवेणीगंज की ओर जा रही ट्रेन में सवार था। यात्रा के दौरान चेनसिंहपट्टी गाटर पुल के समीप अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार ट्रेन से नीचे ट्रैक के किनारे गिर पड़ा। हादसे में युवक का दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।


राहगीरों ने बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग किशनपुर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रहे घायल युवक पर पड़ी। राहगीरों ने बिना समय गंवाए उसे संभाला और तुरंत वाहन का प्रबंध कर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि स्थानीय लोगों द्वारा समय पर अस्पताल पहुँचाए जाने से युवक को तत्काल चिकित्सा मिल सकी।


पुलिस मामले की जांच में जुटी, यात्रियों से अपील

घटना की सूचना स्थानीय थाना और रेलवे पुलिस (GRP) को दे दी गई है। हालांकि युवक किस परिस्थिति में ट्रेन से नीचे गिरा, इसकी आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि गेट पर खड़े रहने के दौरान संतुलन बिगड़ने या अचानक झटका लगने से यह हादसा हुआ।

NSIT
Nsmch

इस घटना के बाद रेल प्रशासन और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने यात्रियों से चलती ट्रेन के पायदान/दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा न करने और सुरक्षा मानकों का पूरी निष्ठा से पालन करने की अपील की है।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट