LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सुपौल में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस, पांच लोग जख्मी, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बची गाड़ी

सुपौल जिले मे आज एक बड़ा हादसा टल गया। एक अनियंत्रित बस पेड़ से जा टकराई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। हालांकि गनिमत यह रही कि पेड़ के उपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से बस बच और यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई....

सुपौल में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग (एनएच-327ई) पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


बाल-बाल बची यात्रियों की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यदि बस पेड़ से टकराकर नहीं रुकती, तो वह सीधे बगल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के पोल से जा टकराती। टक्कर के कारण पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे जोरदार चिंगारियां और आग की लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू

दुर्घटना होते ही आस-पास के स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी के कारण बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में कुल पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।


भोलेनाथ ट्रेवल्स की थी गाड़ी

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी भोलेनाथ ट्रेवल्स की बस थी, जो पिपरा से सुपौल की तरफ जा रही थी। इसी सफर के दौरान आरकेएस रोड प्लांट से करीब 100 मीटर पश्चिम दिशा में चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस सीधे सड़क से नीचे उतरकर पेड़ में जा घुसी।


पुलिस जांच में जुटी

NSIT
Nsmch

घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा थाना पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्घटना के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट