LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

सुपौल में बड़ा हादसा टला: NH-27 पर कंटेनर से टकराई कांवरियों से भरी बस, 4 श्रद्धालु जख्मी

सुपौल में बड़ा हादसा टला: NH-27 पर कंटेनर से टकराई कांवरियों
कंटेनर से टकराई कांवरियों से भरी बस- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर वापस लौट रहे कांवरियों से भरी एक बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार लगभग 70 श्रद्धालु सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया।


कंटेनर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

घटना भपटियाही थाना क्षेत्र के माकेर गढ़िया के पास NH-27 पर हुई। बताया जा रहा है कि बस के आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही बस के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और बस सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


मामूली रूप से जख्मी हुए 4-5 कांवरिया, प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य

दुर्घटना के समय बस में करीब 70 कांवरिया सवार थे, जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं। हादसे में चार से पांच श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों को भपटियाही स्थित स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है।


मौके पर पहुंची पुलिस, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर चालू कराया यातायात

हादसे के बाद एनएच पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस तथा कंटेनर को सड़क के किनारे हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, बड़ा हादसा टलने से राहत

NSIT
Nsmch

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह कंटेनर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाया जाना सामने आ रहा है। समय रहते राहत कार्य मिलने और किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल न होने पर सभी ने राहत की सांस ली है।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट